Slider

बुवाखाल सहित अन्य स्थलों पर चैंकिंग अभियान चलाया

मानसून सीजन के दृष्टिगत रखते हुए यात्रा को सरल, सुगम व व्यवस्थित बनाने हेतु यात्रा रूटों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत आज परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा पौड़ी-श्रीनगर मार्ग तथा कोटद्वार मोटर मार्ग बुवाखाल सहित अन्य स्थलों पर चैंकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चैकिंग के दौरान कुल 07 चालान किये गए। परिवहन अधिकारी अनिता चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन तथा पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस सहित अन्य मामलों में 07 चालान किए गये। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को याताय...

Continue Reading
Slider

जनपद के समस्त विकासखंड़ों में सुरक्षा गार्ड की भर्ती 11 जुलाई से

जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 11 जुलाई से सुरक्षा गार्ड की भर्ती आयोजित की जा रही है तथा 19 19 जुलाई, 2022 को समापन होगी। जिसके तहत 14 जुलाई को विकासखंड खिर्सू व रिखणीखाल, 15 को पाबौ व द्वारीखाल, 16 को थलीसैंण व जयहरीखाल, 18 को बीरोंखाल व दुगड्डा तथा 19 जुलाई को यमकेश्वर में सुरक्षा भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया कि एस0एस0सी0आई0 सिक्योरिटी(एस0आई0 इण्डिया लिमि0) के माध्यम से सुरक्षा जवानों की भर्ती रोजगार मेलों का आयोजन विकासखंड स्तर पर प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने विकासखंड व पंचायत क्षेत्रों के इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी न्यनतम योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष हो वह भर्ती में प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 मानकों के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्या...

Continue Reading
Slider

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

आयुष्मान योजनाः बाहरी प्रांतों में भी 21 हजार लाभार्थियों ने लिया मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ आयुष्मान योजना की प्रगति को लेकर चेयरमैन व सीईओ ने मीडिया को किया संबोधित देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय सभागार में आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के चेयरमैन चेयरमैन डीके कोटिया और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए एसएचए के चेयरमैन डीके कोटिया ने कहा कि योजना के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश भर में अभी तक कुल 47.32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के लाभ की बात करें तो 5.17 लाख बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। उक्त लाभार्थियों की विभिन्न व्याधियों के उपचार करने में सरकार का 868 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। राज्य स्वास्थ्य योजना में सरकारी अधिकारी/कर्मचा...

Continue Reading
Slider

प्रत्येक सोमवार तथा शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्यों

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड यमकेश्वर के अंतर्गत नीलकंठ महादेव कांवड मेला 13 जुलाई, 2022 से प्रारंभ होगी, जिसमें अत्याधिक संख्या में कांवडियों/श्रद्धालुओं का आवागमन होना है। मेले को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने यात्रा मार्ग में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राइवेट स्कलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कांवड यात्रा मार्ग पर ऐसे स्कलों को प्रत्येक सोमवार तथा शनिवार को बंद रखने के साथ ही 24, 25 तथा 26 जुलाई को भी बंद रखने के निर्देश दिये हैं।

Continue Reading
Slider

पौड़ीः मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने किया ज्वाइन

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच की आई.ए.एस अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने आज विकास अधिकारी पौड़ी का कार्यभार ग्रहण किया। श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय हल्द्वानी की मूल निवासी हैं। नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने बिना कोचिंग के आईएएस की परीक्षा पास कर 39 वीं रैेंक हाशिल की थी। उन्होंने 2016 में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से बीटेक पूरा करने के बाद आई.ए.एस की परीक्षा पास थी।

Continue Reading