Sliderपर्यटन

श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 6 जुलाई शायं तक 864529

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 6 जुलाई शाम तक 929048 • आज शामतक बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु 1422 ( शिरोबगड़ में अवरूद्ध हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शीघ्र खुलने की संभावना है।। वाहन वैकल्पिक सड़क मार्ग श्रीनगर (गढ़वाल)से छांतीखाल होते हुए रूद्रप्रयाग पहुंच रहे है। कतिपय स्थानों लामबगड़, पागलनाला में आंशिक भूस्खलन) 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 6 जुलाई शायं तक 864529 (हेलीकॉप्टर से 82829 तीर्थयात्री भी शामिल) • श्रद्धालु जिन्होने आज दर्शन किये -3639 ( केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ीसैण में आंशिक रूप से बाधित रहा ।) 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 6 जुलाई तक 441931 ( गंगोत्री सड़क मार्ग सुचारू है।) • आज शाम तक दर्शन हे...

Continue Reading
Slider

भिक्षावृत्ति करने तथा कराने वालों पर कार्यवाही

देहरादून  जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में भिक्षावृत्ति रोके जाने तथा भिक्षावृत्ति करने तथा कराने वालों पर कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के  क्रम में भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत  टीम द्वारा तहसील चैक ,प्रिंस चैक, व सर्वेचैक, डीएवी कॉलेज रोड से दो बालिकाओं को भीख मांगते हुए व चार बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुए रेस्क्यू किया गया।  व एक  महिला व एक पुरुष को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई  छः बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के आदेश से बालिका निकेतन शिशु सदन में प्रवेश दिया गया। इस अभियान में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ,संपूर्णा भट्ट ,रश्मि बिष्ट , प्रवीन,समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रायना रावत, सहदेव त्...

Continue Reading
Slider

13 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

देहरादून वरिष्ठ सिविल जज/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून की समस्त न्यायालयों में समस्त प्रकृति के मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु 13 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें फौजदारी के शमनीय वाद, राजस्व सम्बन्धित वाद, धारा 138 एन.आई.एक्ट से सम्बन्धित वाद, विधुत एवं जलकर बिलों के मामलें, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित वाद, वेतन-भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित वाद, वैवाहिक/कुटुम्ब न्यायालयों के वाद, धन वसूली से सम्बन्धित वाद, श्रम सम्बन्धित वाद, अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके, भूमि अर्जन के वाद, दीवानी वाद को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाना है। उन्होंने अवग...

Continue Reading
Slider

आयुष्मान मित्र ने 10 किमी दूर बुजुर्ग के घर जाकर बनाया कार्ड, लाभार्थी बोले जुग जुग जियो

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से संचालित आयुष्मान योजना उत्तराखंड में यूं ही परवान नहीं चढ़ रही है, इसके पीछे योजना से जुड़े मानव संसाधनों में सेवा का भाव, समर्पण और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का भाव जाहिर तौर पर काम कर रहा है। लाभार्थी इस उपकार के लिए ईश्वर का धन्यवाद करने के साथ ही योजना के पीछे की सोच और उसकी प्रतिबद्धताओ का तेहदिल से आभार प्रकट कर रहे हैं। गत दिवस खटीमा के सिविल अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र ने अस्पताल से दस किमी दूर लाभार्थी के घर जाकर उसका आयुष्मान कार्ड बनाया। वाकया प्रथमदृष्टया सामान्य सा जरूर लग रहा है लेकिन क्लाइमेक्स इसका बहुत ही जोरदार रहा। कहानी इस तरह है कि खटीमा में तहसील दिवस पर श्रीपुर विचवा गांव निवासी मंजू देवी ने बताया कि उसके पति भानु राम बीमार हैं और उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। वजह यह है कि अस्वस्थता के कारण व...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों का सम्मान। सम्मानित होने वाले लोग व्यक्ति नही संस्था है। उत्तराखण्ड का विकास हम सबकी सामुहिक यात्रा- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित स्थानीय होटल में दैनिक जागरण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जागरण एक्सलेंस अवार्ड 2022 कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित होने वाले लोग समाज हित में व्यक्ति नही संस्था की तरह है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को समाज को दिशा देने के साथ संस्कार और संस्कृति से परिचित कराने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल बाद जब उत्तराखण्ड 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण करेगा तब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसमें सबकी भागीदारी ह...

Continue Reading