Slider

स्मार्ट सिटी के इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम की समीक्षा बैठक आयोजित

देहरादून आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय ईसी रोड़ में स्मार्ट सिटी के इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग इस प्रकार किया जाए की शासकीय कार्यप्रणाली को सरल बनाकर जनमानस को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सर्विलांस सिस्टम का महत्व तभी है जब उनका व्यवहारिक उपयोग हो तथा सम्बन्धित विभाग को तत्काल सूचनाओं का आदान-प्रदान हो इसके लिए महत्वपूर्ण सम्बन्धित विभागों को इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से रियल टाइम सूचना प्रेषित की जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा विभाग से स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किये गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही करने वाली एजेंसी/ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश ...

Continue Reading
Slider

आपदा प्रबंधन को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने जारी किए सख्त निर्देश

आपदा प्रबंधन को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने जारी किए सख्त निर्देश देहरादून आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय आयुक्त गढ़वाल मण्डल ईसी रोड़ में मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद में जलभराव की स्थिति से निपटने एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तथा आपदा प्रबंधन हेतु अर्लट सिस्टम विकसित किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल में जनपद में प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम बनाने तथा आपदा के दृष्टिगत बिन्दाल, सौंग, सुसवा, रिस्पना नदी पर आपदा के दृष्टिगत वार्निंग सिस्टम एवं जलस्तर के मानक आदि के संबंध में सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम एमडीडीए के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहर हेतु तैयार किए जा रहे ड्रेनेज के संबंध में बनाए गई योजना की जानकारी ली। जिस पर संबंधित कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि ड्रेनेज प्लान लगभग ...

Continue Reading
Slider

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, सीएम ने दिए सख्त निर्देश देहरादून मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज मसूरी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिकों की टीम द्वारा चिन्हित किए गए 126 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण पर हटाये गए जिनमें बाटाघाट, मोतीलाल मार्ग, कैम्टी रोड़, बस स्टेंड एवं किंग्र...

Continue Reading
Slider

देहरादून चाय बागान: जमीन खरीद पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

देहरादून चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा विस्तृत जवाब एडवोकेट विकेश नेगी ने दायर की थी जनहित याचिका देहरादून। देहरादून में चाय बागान की जमीन की अवैध रूप खरीद फरोख्त को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिक दायर की गई थी, जिस पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद फरोख्त के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चाय बागान की भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार, कमिश्नर गढ़वाल और डीएम देहरादून को 11 सितंबर तक विस्तृत जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 12 सितंबर को होगी। बता दें कि इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्या...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किये नियुक्ति पत्र एवं लेपटॉप

मुख्यमंत्री ने कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किये नियुक्ति पत्र एवं लेपटॉप। कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित प्रदेश के आई.टी.आई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत् छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में हुई नियुक्ति। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदान किये। नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले प्रदेश के विभिन्न आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्रों को शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नये जीवन की शुरूआत करने वाले युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच के साथ बेहतर करने के प्रयास करने होंगे। यह उनके जीवन की सफलता की राह प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी भावना के ...

Continue Reading