Slider

सहकारिता विभाग में 23 एडीसीओ, 13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बने

सहकारिता विभाग में 23 एडीसीओ, 13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बने सहकारिता विभाग में काफी समय से पदोन्नति की इंतजार में बैठे कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए आज खुशी की खबर आई है। 23 एडीसीओ,13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए हैं। मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि विभाग में पात्र एडीसीओ, एडीओ, प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नत किया जाए । इसी क्रम में सहकारिता विभाग के निबन्धक श्री आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर अपर निबन्धक सहकारिता( प्रशासन) श्री आनंद एडी शुक्ल के हस्ताक्षर से पदोन्नति सूची जारी हुई। श्री शुक्ल ने बताया कि, वर्ग- 2 के 23 सहायक विकास अधिकारी सहकारिता (एडीओ) से वर्ग - 1 अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ), 13 राजकीय पर्यवेक्षक से सहायक विकास अधिकारी (एडीओ),...

Continue Reading
Slider

राज्य सरकार/नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण प्लाॅटिंग एवं खनन

देहरादून जनपद अवस्थित शिव मन्दिर के समीप खालागांव में राज्य सरकार/नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण प्लाॅटिंग एवं खनन संबंधी मुख्य सचिव को प्राप्त हुई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, वन, नगर निगम, एमडीडीए एवं खनन विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा राजस्व विभाग, वन, नगर निगम, एमडीडीए एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ खालागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग लगभग 05 हजार वर्ग मी0 भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग एवं खनन होना पाया गया, जिसमें करीब 04 हजार घन मीटर भूमि का जेसीबी द्वारा कटान करना पाया गया तथा दीवार का निर्माण कार्य भी मौके पर पाया गया, जिस पर अवैध प्लाटिंग पर विधिक कार्यवाही करते हुए...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

देहरादून/विकासनगर दिनांक 4 जुलाई 2022 माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा रात्रि को विकासनगर के आस-पास अवैध खनन के परिवहन हेतु चलाये गए अभियान के दौरान 3 डम्पर अवैध खनन परिवहन एवं क्षमता से अधिक सामग्री लदे होने पाये जाने पर तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। जिन पर करीब 1 लाख पचास हजाए से अधिक धनराशि की चालन की कार्यवाही की गई है। संबंधित...

Continue Reading
Slider

विकासखंड पोखड़ा का निर्माणाधीन ब्लाक का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकासखंड पोखड़ा का निर्माणाधीन ब्लाक का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को बेहतर कार्य करने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने का भवन निर्माण में प्राकृतिक वायु व प्रकाश के वेंटिलेशन का ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि भवन में पहाड़ी शैली व स्थानीय विशेषताओं से फसाड़(लाइटिंग) को लगवाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि पार्किंग, प्रवेश व निकासी द्वार, डिस्प्ले बोर्ड इत्यादि को के साथ ही पानी की निकासी को सही करने के निर्देश दिये। कहा कि निर्माणाधीन भवन के सभागार तथा कक्षों में समस्त सुविधा रखें, जिससे कार्मिकों समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश रावत, जेई आरईएस सुदीप चौहान सहित अन्य

Continue Reading
Slider

अनुसूचित जाति के लोगों को 60 प्रतिशत सब्सिडी

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के द्वारा स्वरोजगार हेतु पोखड़ा ब्लाक के झिरोली गांव में मत्स्य पालन के कार्यो तथा उद्यान विभाग द्वारा तैयार किये गये बागवानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालन के लाभार्थी से फंगास प्रजाति की मछली से आजीविका में सुधारों की जानकारी ली तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लोगों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें 4.50 लाख सरकार के द्वारा तथा 3 लाख लाभार्थी के द्वारा लगाए जाते हैं। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने झिरोली पोखड़ा में उद्यान विभाग द्वारा तैयार किये गये बागवानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि बागवानी के तहत काश्तकारों को प्रतिमाह दिये जा रहे विभिन्न सह...

Continue Reading