Slider

पेयजल से संबंधित समस्याओं का निस्तारण, नए कार्यो की टेंडर को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश

विकासखंड पोखड़ा की बीडीसी बैठक ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे सहित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कहा कि बैठक से 15 दिन पूर्व शिकायतों का रोस्टर बनाये तथा उसे ब्लॉक मुख्यालय को प्रस्तुत करें। जिससे बैठक में सम्बंधित अधिकारी प्रस्तुत हुए शिकायतो का लिखित रूप में जवाब दे सकेंगे। इस दौरान बीडीसी बैठक में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई। बैठक में अधिकतर विद्युत, पेयजल, सड़क, आवारा पशु, स्वास्थ्य सहित अन्य शिकायतें आयी, जिनमें अधिकतर शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता यूपीसीएल, पीएमजीएसवाई कोटद्वार, लोक निर्माण पाबौ तथा सिचांई विभाग के अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करने के साथ निर्देशित किया कि सं...

Continue Reading
Slider

आचरण नियमावली का पालन करें शिक्षकः डॉ0 धन सिंह रावत

पहले उचित फोरम रखें अपनी बात, कोर्ट अंतिम विकल्प दिव्यांग व अक्षम शिक्षकों के वीआरएस हेतु शीघ्र गठित होगी समिति प्रत्येक अधिकारी गोद लेंगे अपने क्षेत्र में एक-एक विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न देहरादून, 2 जुलाई, 2022 शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का आज समापन हो गया है। चिंतन शिविर के दूसरे दिन विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विभाग के सभी शिक्षकों एवं कार्मिकों को आचारण नियमावली का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले अपनी बात को विभाग के अंतर्गत उचित फोरम में रखें, यदि कोई समाधान नहीं मिलता है उस स्थिति में शासन स्तर पर अपनी बात को रख सकते हैं। कोर्ट किसी भी समस्या का विकल्प हो सकता है। दिव्यांग व अक्षम शिक्षकों को वीआरएस देने के लिये शीघ्र एक समिति गठित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। शिक्षा क...

Continue Reading
Slider

दुखदः हिमाचल में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत

हिमाचल से एक अत्यंत दुखद खबर आई है। यहां सोमवार सुबह एक स्कूल बस कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस बस में स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी सवार थे जो सैंज स्कूल की तरफ आ रहे थे। वहीं मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान चलाया गया है। हादसे में कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत की सूचना है। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे खड्डे में गिर गई। घायलों को नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे।

Continue Reading
Slider

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गोष्ठी

राज्य सहकारिता भवन मियांवाला देहरादून में आज 100 वां अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर निबन्धक श्री आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि, आज़ादी में सहकारिता का बड़ा योगदान रहा। 1904 में सहकारिता का एक्ट बना है। सहकारिता सब को मिल जुल कर चलना उद्देश्य है। उन्होंने कहा प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केन्द्र में विकसित करना है। यह काम राज्य में बड़ी तेजी से हुआ है। श्री पांडेय ने कहा कि, मिलेट मिशन योजनान्तर्गत प्रदेश में परम्परागत कृषि के उत्थान हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित मण्डुवा, झंगोरा, राजमा, चौलाई का सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर क्रय कर किसानों की उपज का उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, सहकारिता से जुड़कर विभाग के माध्यम से प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं क...

Continue Reading
Slider

नमूने की जांच सही नहीं पायी गयी

खाद्य सुरक्षा एवं औंषधि प्रशासन द्वारा इसी वर्ष होली त्यौहार के अवसर पर जनपद के अंतर्गत विभिन्न दुकानों से खाद्य नमूने प्राप्त कर उसे जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 22 खाद्य नमूनों में से 04 नमूने की जांच सही नहीं पायी गयी। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य विक्रेताओं को एक बार दुबारा से मौका जांच हेतु मौका दिया जाएगा। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा अजब सिंह रावत ने बताया कि होली त्यौहार के समय लिए गये नमूनों में से मैदा, चनादाल, टाटा कंपनी का धनिया पाउडर तथा हटसन घी की जांच सही नहीं पायी गयी। कहा कि खाद्य विक्रेताओं को दुबारा से उनकी उपस्थित में जांच हेतु खाद्य नमूने भेजे जाएंगे। कहा कि खाद्य नमूनों को जांच भेजने हेतु संबंधित विक्रेताओं को प्रार्थना पत्र विभाग को प्रस्तुत करना होगा। कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करता है तो संबंधित खाद्य विक्रेता के खिलाफ एक माह के बाद खा...

Continue Reading