जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज नीलकंठ में साफ-सफाई, शौचालय, पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण, पानी का अभाव सहित अन्य निरीक्षण किया। इस दौरान वहां व्यवस्थाएं सही नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने वहां आए तीर्थ यात्रियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा नीलकंठ प्रबंधन समिति को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्थ नहीं होती तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सहायक अभियंता जिला पंचायत, नीलकंठ प्रबंधन समिति, तहसीलदार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि सड़क के दोनों ओर दुकानदारों, ढ़ाबों तथा ठैलियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को 02 दिन के भीतर हटाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता जिला पंचायत को निर्देशित किया कि नीलकंठ पार्किंग स्थलों...
Continue ReadingCategory: Slider
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा तहसील धुमाकोट क्षेत्र अंतर्गत बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मांस विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही की गयी थी। जिसकी सुनवाई न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई करते हुए एक लाख दस हजार का अर्थदण्ड लगाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लगभग 06 माह पूर्व तहसील धुमाकोट के अंतर्गत सौरभ निवासी 95- कसाना मल्ला के मांस की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान संबंधित मांस विक्रेता के पास लाइसेंस प्राप्त नहीं हुआ। जिससे संबंधित अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर किया गया। जिसकी सुनवाई न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी द्वारा 29 जून, 2022 को की गयी। उन्होंने नियम के विरूद्व मटन, चिकन तथा मछली बेचने पर संबंधित विक्रेता पर एक लाख दस हजार का अर्थदंड लगाया है। उन्होंने संबंधित के विरूद्व कार्यवाही धारा 31(2), 55 व 5...
Continue Readingदेहरादून में जिलाधिकरी ने रिस्पना नदी के तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया देहरादून बारिश से रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टा के पास रिस्पना नदी के तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। जलसतर बढ़ने से किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग के निदेशक द्वारा बताया गया कि बहुत तेज बारिश अब थम गयी है। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रंबंधन सहित आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को कहा कि रिस्पना नदी किनारे रह रहे लोगों को जलस्तर बढ़ने तथा अर्लट के दृष्टिगत नजदीकीय चिन्हित रेनबसेरा में शिफ्ट कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र एवं कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारी/कार्मिक को जलस्तर पर निगरानी बनाये रखने तथा...
Continue Readingसूचना अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारियां दी देहरादून/विकासनगर मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा जी की अध्यक्षता में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर एक बैठक नगर पालिका परिषद विकासनगर के सभागार में आहूत की गयी। बैठक में उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं तहसील विकासनगर के क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले समस्त शासकीय विभागों के लोक सूचना अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मा0 मुख्य सूचना आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के मुख्य प्राविधानों के संबंध में उपस्थित लोक सूचना अधिकारियों/अपीलीय अधिकारियों को जानकारी दी गई, तत्पश्चात सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों/निस्तारित/लंबित प्रार्थना पत्रों/प्रथम विभागीय अपीलों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान लोक सूचना अधिकारियों/अपील अधिकारि...
Continue Readingदेहरादून जनपद की जिला योजना समिति की बैठक में 7299 लाख का अनुमोदन देहरादून प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल जी के अध्यक्षता में मंथन सभागार राजपुर रोड में जिला योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु जनपद के परिव्यय धनराशि रुपये 7299 लाख का अनुमोदन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा मा0 प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यों एवं जनप्रतिनिधियों, समिति के सदस्यों का अभिवादन किया। बैठक में माननीय मंत्री ने ऐसी योजनाएं जो रोजगारपरक एवं आजीविका से जुड़ी हो को प्राथमिकता के साथ प्रस्तावित करने को कहा। साथ ही स्कूल कॉलेज के भवनों पर भी योजना में प्रस्ताव रखने को कहा। सदन में सदस्यों द्वारा विभागों में समन्वय ना होने की शिकायत पर माननीय मंत्री द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं यथा लो.नि.वि, पेयजल...
Continue Reading
