Slider

चालानी पत्रावलियों आदि का ऑनलाइन निस्तारण करवाएं

अपर जिलाधिकारी पौड़ी/सचिव जिला विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में श्रीनगर तहसील में ऑनलाइन भवन मानचित्र/ कंपाउडिंग के संबंध में कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में आर्किटैक्ट और लाइसेंस होल्ड(धारकों) को भी आमंत्रित किया गया था। साथ ही लोगों को सभी प्रकार के आवासीय मानचित्रों को ऑनलाइन आवेदन और अप्रुअल करवाने की जानकारी दी गयी। अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने कहा कि जिन लोगों द्वारा पूर्व में बिना मानचित्र स्वीकृत के अवैध निर्माण किये थे वे भी चालानी पत्रावलियों आदि का ऑनलाइन निस्तारण करवाएं तथा ऑनलाइन माध्यम से ही मानचित्र स्वीकृत करवाएं। कैम्प में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण के तहत जिन पर चालानी कार्यवाही की गयी थी वे भी उपस्थित थे तथा उन सभी को मानचित्र/कंपाउडिंग की समस्त प्रक्रियाओं को ऑनलाइन संपादित करने को कहा गया।

Continue Reading
Slider

शासन की खबर: आयोगों को त्रुटिरहित अधियाचन भेजे जाएं

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में विभागों द्वारा आयोग को भेजी जाने वाली रिक्तियों के अधियाचन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रत्येक वर्ष भर्ती वर्ष 1 जुलाई से 30 जून के अनुसार समय से अधियाचन भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों को यह भी निर्देश दिए कि आयोगों को त्रुटिरहित अधियाचन भेजे जाएं। मुख्य सचिव ने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए कि त्रुटिरहित अधियाचन भेजे जाने के लिए पोर्टल बेस्ड व्यवस्था बनाई जाए। पोर्टल के माध्यम से अधियाचन भेजे जाने से त्रुटि होने की संभावना समाप्त हो जायेगी, साथ ही पोर्टल होने से समय की भी बचत होगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपना कैलेंडर भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के ढांचे भी बहुत पुरानी व्यवस्था पर चल रहे हैं, विभागों में बहुत से ऐसे पद भी हैं जिनकी आधुनिक परिस्थितियों म...

Continue Reading
Slider

सेवा निवृत्त हुए वित्त अधिकारी

चालीस साल की सेवा उपरांत सेवा निवृत्त हुए वित्त अधिकारी देहरादून वित्त अधिकारी श्री राजीव गुप्ता 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए सेवानिवृत हुए। श्री गुप्ता ने वित्त विभाग में 40 वर्ष 8 माह 12 दिन की सेवा देते हुए सेवानिवृत हुए। श्री गुप्ता मृदुभाषी, सरल स्वभाव के व्यक्ति है जिन्होंने जीवन के अनमोल लगभग 41 वर्ष शासकीय सेवाओं में दिए है। श्री गुप्ता द्वारा निर्वाचन एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में सदैव ही आगे रहकर सौंपें गए दायित्वों का निर्वहन किया है। श्री गुप्ता वर्ष 1981 से वर्ष 2013 तक कोषागार देहरादून, 2013 से 2017 तक तयूनी/विकासनगर 2017 से 2020 तक चकराता तथा 2022 तक कोषागार निदेशालय में कार्यरत रहे। इस अवसर पर मुख्य काषोधिकारी रोमिल चौधरी, कोषाधिकारी अमित सैनी, उप कोषाधिकारी गिरीश लाल, भरत सिंह, यशपाल, प्रेमचन्द्र सैनी, सतीश साहनी, योगेश, कु0 श्रेया गुप्ता, सुरेश चन्द्र घि...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

देहरादून में जिलाधिकारी ने किया र्स्माट सिटी कार्यों का निरीक्षण

देहरादून में जिलाधिकारी ने किया र्स्माट सिटी कार्यों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश देहरादून जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज घंटाघर से दिलाराम चौक राजपुर रोड, प्रिंस चौक तक में स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परेड ग्राउंड के समीप कनक चौक में नाली निर्माण कार्यों में खोदी गई गढढे तथा मौके पर निर्माण कार्य होना नही पाया गया तथा पूर्व में कई बार दी गई चेतावनी के बाद भी कार्य में ढिलाई बरतने पर तथा खोदी गए गढ्ढे से बरसात काल में जानमाल की सुरक्षा को दृष्टिगत कड़ी नाराजगी व्यकत करते हुए स्मार्ट सिटी के जेई को निलंबित करने तथा सम्बन्धित कांट्रेक्टर पर करनपुर पुलिस चौकी में आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित प्राविधानों के अनुसार कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने राजपुर रोड से दिलाराम चौक तक सड़...

Continue Reading
Slider

लोहारी परियोजना एवं किशाऊ परियोजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित

लोहारी एवं किशाउ परियोजना पर सख्त हुआ प्रशासन जारी हुए सख्त निर्देश देहरादून जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम लोहारी परियोजना एवं किशाऊ परियोजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने लोहारी गांव के प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु निवासियों द्वारा बताये गये स्थलों का भू-गर्भिय सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिये। उन्होने उपजिलाधिकारी विकासनगर, चकराता एवं विशेष भूअध्यापति अधिकारी की सयुंक्त टीम बनाते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत गांव के परिवारों का विस्थापन हेतु मृदा व भू-गर्भीय कराने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ ही विस्थापन हेतु अन्य जो भी स्थान चिन्हित या बताये जा रहे है उन सभी स्थानों का भू-गर्भीय सर्वेक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा छुटी हुई परिसंपत्ति के भुगतान की मां...

Continue Reading