राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सीसीएल स्वीकृत करने हेतु 02 जुलाई से 21 जुलाई, 2022 तक समस्त विकासखण्डों के चिन्हित बैंक शाखाओं में ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऋण वितरण प्रक्रिया को सुगम बनाने व शासन द्वारा प्राप्त ऋण वितरण के लक्ष्यों की पूर्ति समयान्तर्गत पूर्ण करने के लिए चिन्हित बैंकों में ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विकासखंड के खंड विकास अधिकारियों को ऋण मेलों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि बैंक शाखाओं में लम्बित आवेदन पत्रों को ऋण मेले में स्वीकृत एवं वितरण करना तथा ऋण मेला कार्यक्रम आयोजन के दौरान भारत सरकार, उत्तराखण्ड शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी कोविड- 19 के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करते ह...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देहरादून जनपद के 51 लाभार्थियों को चेक एवं चाबी सौंपी। इस योजना के तहत प्रदेश में कुल 05 हजार लाभार्थियों को आवासों का आवंटन किया गया। मुख्यमंत्री ने अतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि (आईफैड) द्वारा सहायतित 771 करोड़ की रूरल इंटरप्राइज एक्सलरेशन प्रोग्राम (रीप)का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृषि-औद्यानिक दृष्टि पत्र-2027 एवं रेशम विभाग उत्तराखण्ड का आगामी पांच वर्षों के लिए दृष्टि पत्र का विमोचन भी किया। दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से प्रशिक्षित 50 लाभाथिर्यों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी ...
Continue Reading- कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत होंगे मुख्य अतिथि - आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले - प्रदेश के शीर्ष 10 अस्पताल भी होंगे सम्मानित देहादून राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। 01 जुलाई यानी कल श्डाक्टर्स डेश् पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 चिकित्सकों और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना और राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष 10 अस्पतालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सकों एवं अस्पतालों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत...
Continue Readingदेहरादून सांख्यिकीविद् प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के 129 वें जन्म दिवस पर जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी कार्यालय में 16 वाँ राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, देहरादून शशि कान्त गिरि द्वारा पी0सी0 महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया, तत्पश्चात् कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के योगदान पर सूक्ष्म रूप से प्रकाश डाला गया। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ( ¼MOSPI ) द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विगत वर्षों की भाँति 16वें सांख्यिकी दिवस पर ‘‘सतत् विकास के लिये आंकड़े "Data for Sustainable Development" विषय पर आॅनलाईन वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से विचार गोष्ठी आयोजित की...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में State Level NCORD (Narco Coordination Centre) की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि गरीब बच्चों के लिए नशा मुक्ति हेतु विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्रों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, ताकि आमजन विशेषकर गरीब लोग नशामुक्ति केंद्रों की जानकारी के अभाव में इधर उधर न भटकें, सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग्स आयोजित कर जन जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने नशामुक्ति हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सीज्ड ड्रग्स के निष्पादन हेतु लीगल मैकेनिज्म विकसित करने की बात भी कही। कहा कि एंटी ड्रग समितियों की लगातार बैठकें आयोजित की जाएं। जिला स्तरीय बैठकें अगले 15 दिनों में आयोजित कर...
Continue Reading
