Sliderउत्तराखंड

सुनवाई कर जिलाधिकारी ने निपटाए विवाद

देहरादून जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने आज गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में सम्बन्धित पक्षों के साथ षिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनते हुए कहा कि प्रकरण को अपनी वर्किंग कमेटी में लाते हुए सुलह करें। वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहेंगे तथा पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों को कानून व्यवस्था बनाने की हिदायत दी तथा शांति पूर्वक आपसी विवाद का हल निकालने की अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी, सहित संबंधित अधिकारी एवं दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सीएसआईएसएसी (कम्पोनेंट-1)  में अनुमन्य अनुदान को 20 प्रतिशत से बढाकर 40 प्रतिशत किये जाने का अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा सहायतित एवं सहकारिता द्वारा अनुदानित CSISAC (Component-1) के तहत राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना संचालित की जा रही है। राज्य में सहकारी क्षेत्र में गठित विभिन्न सहकारी संस्थाओं को व्यवसायिक रूप से शुद्ध इकाई बनाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना प्रस्तुत की गयी है।  इसमें संयुक्त सहकारी खेती व अन्य कृषि एवं सहवर्ती व्यवसायो...

Continue Reading
Slider

25 जून से 24 जुलाई तक द्वितीय चरण का टीकाकरण अभियान

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गौ बंशीय तथा महिष बंशीय पशुओं को खुरपका मुहपका रोग से निजात दिलाने के लिए 25 जून से 24 जुलाई तक द्वितीय चरण का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश नित्वाल ने कहा कि जनपद के अंतर्गत सभी पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि जनपद में लभभग 02 लाख पशुओं में खुरपका मुहपका रोग का टीकाकरण किया जाएगा। कहा कि जनपद के सभी 15 विकासखण्डों में एक-एक नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि नामित अधिकारी प्रतिदिन पशुओं में की गई टीकाकरण की रिपोर्ट अपने विकास खंड के पशु चिकित्सालय से एकत्र कर जनपद के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करेंगे। कहा कि खुरपका मुहपका बीमारी का टीका सभी पशु चिकित्सालयो में उपलब्ध करा दिया गया है। कहा कि इस बीमारी में मृत्यु दर कम है लेकिन आर्थिक हा...

Continue Reading
Slider

बैंकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

देहरादून जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी ने जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी ने वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत त्रैमास मार्च 2022 तक की प्रगति, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि आदि योजनाओं एवं मार्च 2022 तक एनपीए आदि की समीक्षा की। बैठक में लीड बैंक मैनेजर कुलवीर सिंह पांक्ति ने अवगत कराया कि वार्षिक ऋण योजना 2021-22 के अन्तर्गत मार्च 2022 तक वार्षिक लक्ष्य रू0- 530185.38 लाख के सापेक्ष रू0- 490883.68 लाख, लक्ष्य के सापेक्ष 92.58 प्रतिशत प्रगति रही है। प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा...

Continue Reading
Slider

बस स्टैंड पौड़ी में जागरूकता अभियान चलाया

परिवहन विभाग के तत्वाधान में आज बस स्टैंड पौड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशला में चालकों को सड़क से संबंधित नियमों यथा चिन्हों की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा अभियान जागरूकता के तहत परिवहन विभाग विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके क्रम में बस स्टैंड पौड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत आज वाहन चालकों के मध्य सड़क सुरक्षा चिन्हों के संबंध में एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले चालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यशाला में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक परिवहन आनंद वर्धन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सि...

Continue Reading