Slider

पौड़ी में प्रस्तावित पार्किंग के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने पर्यटन कार्यालय स्थित तथा परिवहन विभाग कार्यालय की प्रस्तावित पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण दाई संस्था को निर्देशित किया कि पार्किंग को बेहतर स्वरूप देना सुनिश्चित करें, जिससे वाहनों को आने जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रस्तावित पार्किंग के भूमि का एनओसी लेना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पर्यटन कार्यालय स्थित प्रस्तावित पार्किंग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि पार्किंग में इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाना सुनिश्चित करें। कहा की पार्किंग में प्रवेश करने हेतु बेहतर गेट बनाएं, जिससे बिना इजाजत लिए कोई भी व्यक्ति वाहन पार्क न कर पाए। इसके अलावा उन्होंने संभागीय परिवहन कार्यालय स्थित प्रस्तावित दो मंजिला पार्किंग का निरीक्षण किया...

Continue Reading
Slider

राज्य में एनईपी के तहत नये पाठ्यक्रमों को शीघ्र मिलेगी स्वीकृति: डॉ0 धन सिंह रावत

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की संशोधित डीपीआर तैयार करने के निर्देश राजकीय महाविद्यालयों के नैक एक्रिडिएशन को गठित होगी उच्च स्तरीय समिति राज्य में एनईपी के तहत नये पाठ्यक्रमों को शीघ्र मिलेगी स्वीकृति देहरादून, 24 जून 2022 सूबे के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए योग का भी अभ्यास कराया जायेगा, जिसके लिये प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नैक एक्रिडिएशन की निगरानी एवं सुझाव हेतु एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग में इसी शैक्षणिक सत्र से ...

Continue Reading
Slider

दवाई की दुकान सील

उत्तरकाशी में दवा बेचने के मानकों को पूरा न करने के आरोप में शहर क्षेत्र में प्रशासन ने एक दुकान को सील किया है। अन्य दुकानों से दवाइयों के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है।

Continue Reading
Slider

शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत की खबर

यह खबर प्रदेश के अल्मोड़ा जनपद से है। यहां दन्या थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पहले युवक ने काफी मात्रा में शराब पी थी। हो सकता है शराब पीने से उसकी मौत हुई हो, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

Continue Reading
Slider

जिला अस्पताल में अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत

उच्च शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज जिला चिकित्सालय पौड़ी में आपातकालीन सेवा, डिजिटल एक्स रे रूम, सी.टी स्केन, औषधि वितरण केन्द्र, जनरल ओपीडी, नवजात शिशु वार्ड सहित अन्य का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना भी जाना। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में बन रहे डायलिसिस केन्द्र की प्रगति का निरीक्षण भी किया।

Continue Reading