Slider

शादी के दो माह बाद हुई डिलीवरी, नवजात को महिला ने झाड़ी में फेंका

  खबर हैरान करने वाली तो है इंसानियत को शर्मसार करने वाली भी है। यहां प्रदेश के कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता पट्टी में एक महिला ने अपने बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया। अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। बुधवार को नवविवाहिता की तबीयत अचानक खराब हुई तो ससुराल वाले उसे कोटद्वार बेस अस्पताल ले गए। वहां उसने एक शिशु को जन्म दिया था और घर के पास झाड़ी में फेंक दिया। ससुर की ओर से महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading
Slider

महिला ने नवजात शिशू को झाड़ी में फेंका, मुकदमा दर्ज

प्रदेश में एक हैरानी करने वाली खबर सामने आई है यहां कोटद्वार क्षेत्र में नवविवाहिता ने नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शिशू को बरामद कर लिया है। और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर बेस अस्पताल से इस तरह की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला हल्दूखाता क्षेत्र की हैं।

Continue Reading
Slider

इंतजार खत्म: बारहवीं का रिजल्ट 30 जुलाई को

दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट 30 जुलाई को हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट का इंजतार कर रहे बच्चों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। जबकि, 10वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए करीब पांच दिन का और इंतजार करना होगा। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा का परिणाम 30 जुलाई को जारी किया जाएगा।

Continue Reading
Slider

प्रदेश में भूस्खलन से 338 सड़कें बंद

भूस्खलन के कारण प्रदेश में करीब 338 सड़कें बंद बताई जा रही हैं। हालांकि कई जगहों पर यातायात बहाली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बारिश के चलते इस काम में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ, कर्णप्रयाग-रानीखेत, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर मलवे ने यातायात का प्रभावित किया। पौड़ी में जिलाधिकारी ने सभी विभागों का अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Continue Reading
Slider

पौड़ी समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट

  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पौड़ी समेत कई जनपदों में अलर्ट जारी किया है। इसमें राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद शामिल हैं। यहां विभाग ने बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

Continue Reading