Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति: समीक्षा बैठक
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’
  • मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026: डीएम की अध्यक्षता में बैठक
  • हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया CM का स्वागत
  • CM ने प्रदान की निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • सुधार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया
  • नशामुक्ति अभियान में नेतृत्वकर्ता बनें युवा : मुख्यमंत्री
  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री
Slider

निकायों के क्षेत्रांतर्गत धारा-144 लागू-जिला मजिस्ट्रेट

Raath Samachar
December 26, 20240

निकायों के क्षेत्रांतर्गत शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा-144 लागू-जिला मजिस्ट्रेट

सूचना/पौड़ी/25 दिसंबर 2024:- उत्तराखण्ड शासन, शहरी विकास अनुभाग-03 की अधिसूचना संख्या-1540/IV(3)/2024 11(3 निर्वा0)/2024 दिनांक 23 दिसम्बर 2024 के अनुसार समस्त उत्तराखण्ड प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट, गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान द्वारा दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा-144 के तहत नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार / श्रीनगर, नगर पालिका क्षेत्र पौड़ी/दुगड्‌डा, नगर पंचायत क्षेत्र जौक स्र्वांगाश्रम / सतपुली / थलीसैंण हेतु निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी की गई है:

(1) जनपद पौड़ी गढ़वाल की उक्त निर्वाचन सीमा क्षेत्रान्तर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कोई भी सभा या बैठक संबन्धित रिटर्निंग ऑफिसर / सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की बिना अनुमति के नही की जायेगी।

(2) जनपद पौड़ी गढ़वाल के उक्त नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत निर्वाचन सीमान्तर्गत कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थापर पर 05 या 05 से से अधिक व्यक्तियों का समूह बिना अनुमति के नही बनायेगा और न ऐसे समूहों में शामिल होगा। यह प्रतिबन्ध ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों में शिक्षा हेतु एकत्र हुये अध्ययनरत विद्यार्थियों, व उद्योग धंधों / इकाईयों में कार्यरत कर्मचारियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, पर लागू नहीं होगा।

(3) कोई भी व्यक्ति वर्ग, समुदाय किसी भी प्रकार का भडकाने वाला व्यक्तव्य नहीं देगा और न ही किसी भी प्रकार के इशारे करेगा और न ही नारें इत्यादि लगायेगा और न ही पम्पलेट इत्यादि वितरित करेगा और न ही किसी भी प्रचार हेतु सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपजिला मजिस्ट्रेट/नगर मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थल का प्रयोग करेगा।

(4) किसी प्रत्याशी / राजनैतिक दल अथवा उनके समर्थकों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र/उपकरणों का प्रयोग, जुलूस जनसभा, रोड़ शो, रैली आदि सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफिसर / सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपजिला मजिस्ट्रेट/नगर मजिस्ट्रेट या सक्षम स्तर की अनुमति के बगैर नही करेगा न ही उत्तेजनात्मक नारे आदि लगवायेगा। प्रतिबन्ध यह होगा कि इस आदेश की तिथि से किसी भी व्यक्ति / संस्थान/संगठन / राजनैतिक दल/अभ्यर्थी के द्वारा प्रातः 06:00 बजे से रात्री 10:00 बजे तक के अतिरिक्त लाउडस्पीकर या अन्य किसी ध्वनि विस्तारक यन्त्र का प्रयोग नही किया जायेगा, प्रयोग में लाये जाने वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन राजनैतिक दल/अभ्यर्थी/व्यक्ति / संस्था सहित विवरण देकर लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी।

(5) विद्यालयों, चिकित्सालयों तथा धार्मिक स्थलों के समीप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

(6) कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का आग्नेयास्त्र, लाठी, डण्डा, तलवार, चाकू या कोई ऐसी वस्तु लेकर प्रवेश नहीं करेगा जो किसी दूसरे व्यक्ति के विरूद्ध हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन भी नहीं करेगा, किन्तु यह प्रतिबन्ध ऐसे सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा जो अपने प्रतिनिधित्व कर्तव्य के लिये उक्त वैध हथियार अपने पास रखते हों तथा उसको रखने के लिये प्राधिकृत है। यह प्रतिबन्ध सिक्ख धर्म के अनुयायी उन व्यक्तियों पर लागू नही होगा जो धार्मिक आधार पर कृपाण धारण करते हों तथा बृद्धावस्था, अपंगता या अन्य प्रकार की अस्वस्थता के कारण लाठी लेकर चलते हों या रखते हैं।

(7) कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर ईंट, पत्थर या फेंक कर मारे जाने वाली वस्तुएँ एकत्रित नहीं करेगा और न करायेगा।

(B) कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक दल / अभ्यर्थी प्रचार-प्रसार के दौरान भारत की अखण्डता को क्षति पंहुचाने वाली अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करेगा और न ही ऐसे नारे लगाएगा, जिससे किसी भी व्यक्ति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचे या शान्ति भंग होने की सम्भावना हो।

(9) कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की झूठी अफवाहों या खबरों को प्रकाशित / प्रसारित नहीं करेगा न करायेगा और न ही इसका विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से प्रसारण में सहायक होगा, जिसमें आम जनता विभिन्न वर्गों, सम्प्रदायों के साथ घृणा व द्वेष की भावना उत्पन्न हो, अथवा शान्ति भंग होने की सम्भावना हो।

(10) कोई भी राजनैतिक दल किसी विपक्षी दल के संबन्ध में सिवाय उसकी नीतियों, कार्यकमों एवं उसके किए गए कार्य की आलोचनात्मक समीक्षा के अतिरिक्त कोई भी व्यक्तिगत अथवा कोई ऐसा आक्षेप नही लगाएगा, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो।

(11) कोई भी व्यक्ति राजनैतिक दल जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं आदि को मतों को आकृष्ठ करने के उद्देश्य से नहीं भडकाएगा।

(12) कोई भी व्यक्ति शिक्षण संस्थाओं, दुकानों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों आदि को जबरदस्ती बन्द करवाने का न तो प्रयास करेगा, न ही इसके लिये प्रेरित करेगा।

(13) कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल धार्मिक स्थान जैसे मन्दिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा, चर्च इत्यादि का उपयोग चुनाव प्रचार-प्रसार के लिये किसी भी दशा में नहीं किया जायेगा। उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2003 के अनुसार किसी भी लोक सम्पत्ति को अनुमति के बिना होडिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु प्रयोग में नहीं लायेगा।

(14) कोई भी राजनैतिक दल तथा प्रत्याशी मतों को आकृष्ट करने के उद्देश्य से न ही किसी को डरायेगा न ही रिश्वत देगा और न ही अपने पक्ष में करने के लिये उपहार, पैसा/धन देगा और नहीं भोजन पार्टी आि का आयोजन करेगा।

(15) कोई भी राजनैतिक दल तथा प्रत्याशी मतदाताओं को मतदान दिवस पर उनके मतदेय स्थलों तथ व्यक्तिगत अथवा अन्य वाहनों से नहीं पहुंचायेगा।

(16) जनपद अन्तर्गत समस्त मतदान केन्द्रों से 200 मी० परिधि के अन्दर मतदाता अभ्यर्थी या चुनाव अभिकर्ता मतदान अभिकर्ता एवं निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित शान्ति व्यवस्था में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी, पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।

(17) निर्वाचन प्रचार-प्रसार हेतु पॉलिथिन सामग्री व अन्य प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

(18) किसी भी दशा में राजकीय वाहनों उपयोग चुनाव प्रचार / प्रसार में नहीं किया जायेगा।

(19) निजी सम्पत्ति पर बिना स्वामी की अनुमति के प्रचार / प्रसार (पोस्टर/बैनर) चस्पा नहीं की जायेगी।

(20) किसी के द्वारा भी किसी भी राजकीय सम्पत्ति का प्रयोग राजनीतिक गतिविधियों जैसे प्रचार-प्रसार राजनीतिक बैठक आदि के लिये नही किया जायेगा, ना ही किसी भी प्रकार से राजकीय सम्पत्ति को क्षति पहुँचायी जायेगी।

(21) यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा जब तक कि इस आदेश को इससे पूर्व वापस न लिया जाये। यह आदेश जनपद पौड़ी गढ़वाल की समस्त नगर निगम / नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र सीमा के अन्तर्गत रहने वाले या निषेधाज्ञा अवधि में आने-

Previous Post

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया कृषि ऋण समितियों का उद्घाटन

Next Post

अवैध मदिरा की तस्करी, भण्डारण, परिवहन, वितरण पर पूर्ण रोक टीमो का गठन

Related Articles

Slider

धारचूला में काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया

Slider

चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए एटीएम

Slider

दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की बौद्धिक संपदा (आईपी) यात्रा कार्यक्रम

Slider

जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण

Slider

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति: समीक्षा बैठक October 31, 2026
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ October 30, 2026
  • मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026: डीएम की अध्यक्षता में बैठक October 29, 2026
  • हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी October 28, 2026
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया CM का स्वागत October 26, 2026
  • CM ने प्रदान की निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति October 25, 2026
  • सुधार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया October 23, 2026
  • निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ बैठक October 23, 2026
  • नशामुक्ति अभियान में नेतृत्वकर्ता बनें युवा : मुख्यमंत्री October 23, 2026
  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री October 21, 2026
  • गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन October 21, 2026
  • बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के मतदान पर विशेष जोर October 19, 2026
  • (ईवीएम) की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर 2026 से शुरू October 19, 2026
  • सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा में 1535 परीक्षार्थी होंगे शामिल October 16, 2026
  • शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश October 15, 2026
  • सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव October 14, 2026
  • यन वेतनमान और सेवा संबंधी नियमों पर हुआ प्रशिक्षण October 14, 2026
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव October 14, 2026
  • जयहरीखाल के गवाणा बाजार में सेवा संकल्प शिविर हुआ आयोजित October 14, 2026
  • 13 अक्टूबर को खेल अकादमी में लगेगा बहुद्देशीय शिविर October 12, 2026
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar