देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि बाल विकास विभाग जनपद देहरादून द्वारा प्रथम चरण मे विकास खण्ड चकराता के दिव्यांगजनों का सर्वे कार्य निर्धारित प्रारूप पर किया जाना है। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर, 2024 को की गई घोषणा जिसमे राज्य के समस्त दिव्यांगजनो को सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा। सर्वे ऐसे व्यक्तियों का भी चिन्हिकरण किया जाना है जो प्रथम दृष्टता मे दिव्यांग है एवं जिसका दिव्यांग प्रमाण पत्र या आधार कार्ड बना ही नहीं है। डीएम ने निर्देश दिए कि जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा विकास खण्ड चकराता मे बाल विकास विभाग के अधीनस्थ तैनात ऑगनबाडी कार्यकर्ती/सहायिका द्वारा सर्वे कार्य हेतु प्रति सर्वे के आधार पर सर्वेकर्ता को न्यूनतम मानदेय का भुगतान जिला योजना के पेंशन शिविर मद से एकमुश्त पूर्ण सर्वे प्राप्त होने पर किया जायेगा। सर्वेकर्ता निर्धारित ...
Continue ReadingCategory: Slider
प्रेस नोट शिक्षा के मंदिर को यदि बनाया व्यवसाय का अड्डा, तो प्रशासन कर देगा मान्यता निरस्त, निजी स्कूलों की मनमानी व कुटिल आचरण पर जिला प्रशासन सख्त। फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूल को नोटिस, संत कबीर स्कूल प्रिंसिपल को किया तलब। बच्चों की किताबें, ड्रेस और फीस को लेकर स्कूल जारी करें स्पष्ट एडवाइजरी। किसी भी दुकान से बच्चों की किताबें व ड्रेस खरीद सकते अभिभावक। देहरादून जिले में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ाने, किसी एक चिन्हित दुकान से कॉपी-किताब व ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूख इख्तियार किया है। जिला प्रशासन की कोर टीम स्कूल में इन सभी प्रकरणों की छानबीन में जुटी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर स्कूल संचालकों द्वारा नियमों का पालन और शिकायतों का समाधान न करने पर ऐसे स्कूल
Continue Readingसुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए शासन - प्रशासन ने कसी कमर मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जनपदों एवं यात्रमार्गों की तैयारियों को परखा किसी भी प्रकार के संकट प्रबंधन के लिए एक नोडल अधिकारी होंगे कमिश्नर गढ़वाल: मुख्य सचिव मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय स्थित अपने सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग की पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों को अभी से अपनी तैयारियां समयबद्धता से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यात्रामार्गों को चारधाम यात्रा से पहले किया जाए दुरूस्तः मुख्य सचिव पूर्व में जारी अपने निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव ने सचिव श्री युगल किशोर पंत को देहरादून से केदारनाथ, सचिव डा. आर राजेश कुमार को बद्रीनाथ यात्रा मार्ग, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरु...
Continue Readingविद्यालयों में धूमधाम से मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंतीः डॉ. धन सिंह रावत सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, अम्बेडकर के योगदान पर स्कूलों में आयोजित हो विभिन्न कार्यक्रम देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित कर डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। इस संबंद्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बालासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाया जायेगा। जिस हेत...
Continue Readingपेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राज्य के हर गांव और शहर में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की योजना में तेजी लाने, न्यूनतम समय में ट्यूबवेल को रिप्लेस करने, फायर हाइड्रेट को सुचारू रखने, कैचमेंट एरिया में वनीकरण और चेक डैम बनाने, सारा के साथ समन्वय बनाकर स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने और जल संवर्धन की नीति तैयार करने, दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर पंप का प्रयोग कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सीएम श्री धामी ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल अत्यधिक गर्मी की संभावना है। इसके लिए समस्त डीएम पेयजल किल्लत वाले स्थानों को चिन्हित कर कार्य योजना तैयार करे, कि किस ...
Continue Reading
