जिलाधिकारी ने ली पीएम विश्वकर्मा की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जो आवेदन लंबित हैं उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें आयोजित बैठक में नगर निगम कोटद्वार, विकासखंड यमकेश्वर, रिखणीखाल व द्वारीखाल के स्तर पर अधिक आवेदन लंबित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए चारों अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समय के भीतर लंबित आवेदनों को स्वीकृत करना सुनिश्चित करें। नगर निगम कोटद्वार के स्तर से स्टेज-1 में 21 आवेदन लंबित व ग्रामीण क्षेत्र में विकासखंड द्वारीखाल स्तर पर 33, रिखणीखाल 13, जबकि विकासखंड यमकेश्वर के स्तर पर 11 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प...
Continue ReadingCategory: Slider
: जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व वन अग्नि नियंत्रण पर दिया जाए विशेष जोर सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति बनाये रखने और वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सभी जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाय। जनपदों में खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए। बरसात से पहले रिवर ड्रेजिंग और नालों की सफाई की का कार्य पूर्ण किया जाए। जन शिकायतों का जल्द समाधान हो इसके लिए नियमित जनता दरबार, तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों का आयोजन किया जाए और ब्लॉक स्तर तक नियमित बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाए। वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रिस्पांस टाइम कम ...
Continue Readingमंगलवार को होगा कृमि मुक्ति दिवस के 17वें चरण का आगाज कहा, बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिये जरूरी है कृमिनाशक दवा देहरादून, 07 अप्रैल 2025 बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें कृमि संक्रमण से बचाने के लिये मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम मनाया जायेगा। इसके तहत प्रदेशभर में एक से लेकर 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के 36 लाख से अधिक बच्चों, किशोरों और किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाई जायेगी। इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी एक से लेकर 19 वर्ष तक के आयु वर्ग वाले बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा दी जायेगी। उ...
Continue Readingपेयजल को लेकर कंट्रोल रुम में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लें: जिलाधिकारी पेयजल की समस्याओं के लिए विकास भवन, जल संस्थान कार्यालय पौड़ी व कोटद्वार में स्थापित हुए कंट्रोल रूम पौड़ी: ग्रीष्मकाल में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में वी0सी0 के माध्यम से पेयजल व जल संस्थान के सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्हांेने निर्देश दिये कि पेयजल को लेकर कंट्रोल रुम में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की निरंतरता को बनाये रखने के लिए पम्पिंग की समयसीमा को बढ़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पम्प ऑपरेटर की समस्या और पम्प के खराब होने जैसी शिकायत न आने पाये। उन्होने जल संस्थ...
Continue Readingपौड़ी: भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 11 अप्रैल तक जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने व कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। उन्होंने जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने समस्त चौकी व थानों में भी संबंधित उपकरणों और वायरलैस सैट को अलर्ट व क्रियाशील अवस्था म...
Continue Reading
