मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। जिन प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह बस की स...
Continue ReadingCategory: Slider
पाबो जनता दरबार के बाद मा. मंत्री ने बुंखाल कालिंका मन्दिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मन्दिर के नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। मंत्री ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को उसका लाभ मिल सके।
Continue Readingजनता दरबार में आई समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें संबंधित विभागों के अधिकारी पाबौ ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार, आई 100 से अधिक शिकायतें पौड़ी: प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विकासखंड पाबौ के ब्लॉक सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता दरबार में लगभग 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई। जनता दरबार में मुख्य समस्याएं पेयजल, विद्युत, ...
Continue Readingसिविल एवं सोयम प्रभाग पौड़ी के तत्वावधान में विकासखंड खिर्सू के ग्वाड़ गांव में "सरकार जनता के द्वार" चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 09 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएफओ सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पवन नेगी ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, मोटर मार्ग का मुआवजा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाएं, प्रधानमंत्री आवास, जंगली जानवरों से निजात आदि समस्याएं रखी। कहा कि 09 शिकायतों में से 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गई हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अन्य शेष शिकायतों का निस्तारण समय पर करने को कहा। इस दौरान उन्होंने गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। आयोजित चौपाल में विकासखंड स्तरीय अधिकारी, समाज कल्याण, स्वास्थ्य अधिकारी व अन...
Continue Readingपीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड धामी सरकार ने किया 'फिट और हेल्दी" उत्तराखण्ड का आह्वान 'ईट राइट इंडिया अभियान की हुई जोरदार शुरुआत नोडल अधिकारियों की हुई तैनाती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित 'ईट राइट इंडिया अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाए। इसके लिए नोडल अधिका...
Continue Reading
