Slider

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल की गई है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से पसे फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ग्रहण की रेडक्रास की आजीवन सदस्यता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रहण की भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव श्री जे.एन. नौटियाल एवं चेयरमैन श्री ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक व्यापक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर बल देते हुए राज्य सरकार की ओर से ह...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा व संकल्पों का वर्ष होगा 2026

  *विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों दिये निर्देश* *कहा, नये वर्ष की कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को करें हासिल* देहरादून, 31 दिसम्बर 2025 नववर्ष 2026 उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा और नए संकल्पों का वर्ष होगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी संकल्प के साथ नये वर्ष में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की दिशा में ठोस कार्ययोजना पर कार्य किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। ताकि प्रदेश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। *दो नये मेडिकल कॉलेजों का श...

Continue Reading
Slider

छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

  छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश लाइब्रेरी तथा खेलकूद सुविधा होगी उपलब्ध, प्रत्येक माह लगाए जाएंगे स्वास्थ्य कैंप पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद पौड़ी मुख्यालय में स्थित बालिका एवं बालक अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया को निर्देशित किया कि दोनों छात्रावासों में माह में कम से कम एक बार चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्होंने मेस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही निर्धारित मेनू व्यवस्थित रूप से तैयार कर उसे प्...

Continue Reading
Slider

अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, बहुउद्देश्यीय शिविरों में त्वरित समाधान

पौड़ी: जनपद में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड एकेश्वर, कल्जीखाल, थलीसैंण और द्वारीखाल की चार न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया गया। अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनकर कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत खरीक में उपजिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 61 शिकायतें दर्ज की गयीं और सभी का निस्तारण किया गया। जबकि 197 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि जन की सरकार, जन–जन के द्वा...

Continue Reading