गैरसैंण/देहरादून, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और सेवा भावना को दृढ़ करने का अवसर है, जो हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक...
Continue ReadingCategory: Slider
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा आजादी का जश्न, देहरादून परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। देहरादून आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और गर्व के साथ मनाया जाएगा। देहरादून परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, महानुभाव व गणमान्य आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी नोडल अधिकारी माइक्रो प्लानिंग के तहत कार्य कर
Continue Readingटिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा तैयार 10.65 करोड़ के आंगणन को विभागीय मंत्री की मंजूरी देहरादून, 12 अगस्त 2025 टिहरी जनपद में कलस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत चिन्हित पांच राजकीय इंटर कॉलेजों में शीघ्र ही भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना कार्य शुरू किये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन विद्यालयों में निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्था द्वारा आंगणित रूपये 10 करोड़ 65 लाख की धनराशि को मंजूरी दे दी है। सूबे में विद्यालयी शिक्षा को और उन्नत बनाने और एक ही कैम्पस में कक्षा-6 से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व सुविधा उपलब्ध करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विभिन्न जनपदों में विद्यालयों का चयन कर उन्हें कलस्टर विद्यालयों में परिवर्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई जीआईएस आधारित वेब एप का उद्घाटन, जन सुविधा के लिए संचालित 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई के अनुप्रयोग नवाचार का शुभारंभ और अतिक्रमण की निगरानी के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन का शुभारंभ शामिल हैं। मुख्यमंत्री घोषणाएं – 1- भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत डिजास्टर रिकवरी के लिए भी एक अलग से मैकेनिज्म बनाया जाएगा। 2- राज्य में शीघ्र ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के...
Continue Readingनवनियुक्त मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह ने संभाला कार्यभार मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र के स्थानांतरण के बाद नवनियुक्त मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह मुख्य वित्त अधिकारी, राजस्व परिषद् देहरादून में अपनी सेवाएं दे रही थीं। मुख्य कोषाधिकारी के कोषागार कार्यालय पहुंचने पर कार्मिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में बेहतर टीमवर्क, पारदर्शिता और समयबद्ध वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह ने कहा कि वह विभागीय कार्यों को दक्षता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वित्तीय प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन पर जोर देने की बात कही।
Continue Reading
