निजी चिकित्सालयों की भांति सुविधायुक्त बनेगा जिला चिकित्सालय का एसएनसीयू एसएनसीयू में बैड, मशीन होंगे डबल; स्टॉफ की मौके पर ही स्वीकृति मा0 सीएम के संकल्प से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध एसएनसीयू व आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण; जांची व्यवस्थाएं देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू एंव आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती महिला एवं बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू के लिए 06 अतिरिक्त बैड बढाने, एक्सरेमशीन एवं ऐसेसरिज उपकरण, आदि के लिए स्वीकृति देते हुए तत्काल सुविधांए बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने गांधी चिकित्सालय के लिफ्ट ठीक कराने व एसएनसीयू के लिए समर्पित स्टॉफ रखने के भी निर्देश दिए...
Continue ReadingCategory: Slider
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों को 20 करोड़ की धनराशि जारी जनपदवार जारी धनराशि से होगा निर्माण एवं मरम्मत कार्य सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश, समय पर पूरे हों निर्माण कार्य देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं की वजह से क्षतिग्रस्त होने वाले स्कूलों का जल्द पुनर्निर्माण किया जायेगा। इसके लिये राज्य मोचन निधि से स्वीकृत बजट में से जनपदवार 20 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों एवं अन्य परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर मार्च 2026 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गये हैं। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त शिक्षा विभाग की विभिन्न परिसम्पत्तियों एवं विद्यालय भवनों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जायेगा। राज्य सरकार ने राज...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गढ़वाल - कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पुल निर्माण जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में प्रस्तावित इस पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा प्रमुख अभियंता लोनिवि को इस बारे में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। कौडियाला- व्यासघाट मोटर मार्ग के किमी 01 में गंगानदी पर प्रस्तावित सिंगटाली पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है, इस पर कुल लागत 57 करोड़ 5 लाख 25 हजार की लागत आनी है। मुख्यमंत्री के व...
Continue Readingदेहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई अधिकतर मामले भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुए इसके अतिरक्त नगर निगम, एमडीडीए, लोनिवि, जिला पंचायत, पुलिस, वन, विद्युत आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। चुक्खुवाला निवासी सुशीला देवी ने डीएम से गुहार लगाई कि वह गरीब असहाय परितक्यता महिला है जो अपनी पुत्री के साथ मायके रहती है तथा मकान की हालत जीर्णशीर्ण है लगातार हो रही वर्षा से पानी टपकता है तथा आय का कोई साधन नही है बीमार रहती है उन्होंने जिलाधिकारी से घर मरम्मत कराने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को घर के लिए आपदा मद से प्रस्तावित करने, मुख्य चिकित्साधिकारी को महिला के उपचार कराने तथा समाज कल्याण अधिकारी को महिला का उपचार कराने ...
Continue Readingएससीईआरटी नियमावली में देरी पर विभागीय मंत्री नाराज समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार शिक्षा सचिव को निर्देश, कार्मिका विभाग से समन्वय बनाकर आपत्तियों का करे निस्तारण देहरादून, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) तथा जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) की नियमावली अभी तक तैयार न होने पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ी नराजगी जताई। उन्होंने शिक्षा सचिव को तत्काल कार्मिक विभाग से समन्वय स्थापित कर नियमावली से संबंधित अड़चनों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिये। साथ ही एससीईआरटी व डायट में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने एससीईआरटी व डायट की नियमावली म...
Continue Reading
