Slider

जिलाधिकारी ने लिया सख़्त कदम: गंगा की स्वच्छता पर कोई समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने लिया सख़्त कदम: गंगा की स्वच्छता पर कोई समझौता नहीं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर सख़्ती बरतते हुए स्पष्ट कहा है कि नदी किनारे कूड़ा फेंकना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में गंगा में कूड़ा फेंकते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को दोषी व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा और अन्य नदी किनारों पर कूड़ा फेंकने की अनुमति नहीं है, और नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो लोग अपने घर या प्रतिष्ठान का कूड़ा अलग-अलग श्रेणियों में नहीं देंगे, उनका यूजर चार्ज दुगना किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। इसी के क्रम में पूर्व में जिस स्...

Continue Reading
Slider

भूस्खलन पर जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी ने श्रीनगर बेस अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जल्द दिया जाएगा शव वाहन फरासू भूस्खलन पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों जैसे आपातकालीन कक्ष, ओपीडी पंजीकरण काउंटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे व एमआरआई सेक्शन, महिला एवं प्रसूति वार्ड, बाल वार्ड, शल्य चिकित्सा वार्ड, दवा वितरण केंद्र तथा पैथोलॉजी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों व तीमारदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और चिकित्सकों व स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं का ब्योरा चेक किया तथा दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की समय-सीमा ...

Continue Reading
Slider

विशेष अभियान के तहत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण

उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विशेष अभियान के तहत किया गया 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण मुख्यमंत्री धामी ने किया लगभग 25 करोड रुपए की धनराशि का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) श्रमिकों और उद्योगों के मध्य बेहतर समन्वय बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर श्रमिक एवं श्रमिकों के आश्रितों के पुत्री विवाह सहयता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना एवं शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) एक क्लिक द्वारा किया गया। इसके तहत कुल ₹24,85,19,700/- (चौबीस करोड़ पचासी लाख उन्नीस हज़ार सात सौ रुपये) की धनराशि संबंधित श्रमिक एवं उनके आश...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

मुख्यमंत्री ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले चिकित्सकों को बेहतर इलाज के साथ-साथ मधुर व्यवहार, सेवाभाव और समर्पण का दिया मूल मंत्र कवि गुमानी पंत की पंक्तियों को कोट करते हुए कहा- प्रथम देह को जतन कर लो, फिर साधना होगी।। के अनुरूप चिकित्सकों को अपने ज्ञान और कौशल से लोगों के स्वास्थ्य को ठीक करने को कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग करते हुए 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए इस क्षण को उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कहा कि आप मात्र चिकित्सक नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी भी हैं। इसीलिए आप सभी को प्रदेश ...

Continue Reading
Slider

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण

  गैरसैंण/देहरादून, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और सेवा भावना को दृढ़ करने का अवसर है, जो हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक...

Continue Reading