नियमानुसार दी गई आरएसएस को 15 और 16 फरवरी को जनजागरण कार्यक्रम की अनुमति श्री हेम पंत द्वारा 15 और 16 फरवरी को रामलीला मैदान में किताब कौथिक के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति हेतु नहीं दिया गया कोई भी आवेदन पौड़ी। श्रीनगर में किताब कौथिग की अनुमति निरस्त करने के सम्बन्ध में आयोजकों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को तहसील प्रशासन ने निराधार बताया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया में भ्रान्ति फैलाने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को 15 और 16 फरवरी को जनजागरण कार्यक्रम श्रीनगर के रामलीला मैदान में कराने की अनुमति विधिवत रूप से दी गई है। इस पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। उपजिलाधिकारी श्रीनगर श्रीमती नूपुर वर्मा का कहना है कि किताब कौथिग के आयोजकों की ओर से उनके समक्ष 12 फरवरी तक कोई भी आवेदन इससे संबंधित प्रस्तुत नहीं किया गया है, ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पर पहुंचकर कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी को दिवंगत पत्रकार श्री मंजुल मांजिला के परिवारजनों को हर संभव मदद करने और तय प्रावधान के अनुसार उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल एवं महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।
Continue Readingमुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन 'मौली संवाद' में की शिरकत देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर ‘मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस सत्र की शुरुआत ‘देवभूमि बनी खेलभूमि’ गीत से हुई। इस कार्यक्रम में माननीय वन विभाग मंत्री सुबोध उनियाल, 38वें राष्ट्रीय खेल के सीईओ अमित सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि उत्तराखंड ने पूरे खेलों की मेजबानी अपने राज्य में की, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था, जबकि इस बार छठे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों, आयोजकों और राज्य की खेल नीति का परिणाम बताया। खेल वन की स्थापना और पर्यावरण संर...
Continue Readingउत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित किया गया। ग्रीन गेम्स की कल्पना को पूरा करने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून से लगे क्षेत्र को खेल वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वन में 38वें राष्ट्रीय खेलों में 1600 मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम पर एक - एक पेड़ लगाया जाएगा। विकसित किए जा रहे खेल वन में पौधारोपण का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विजेता खिलाड़ियों के साथ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया गया है। उन्होंने कहा 1600 मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम पर 2.77 हेक्टेयर वन भूमि को खेल वन के रूप में विकसित की जायेगी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर यहां पर पौधारोपण किया जाएगा...
Continue Readingनिर्धन, असहाय, अनाथ बालिकाओं के पंख लगाएगा प्रशासन : डीएम का ब्रेनचाईल्ड ‘प्रोजेक्ट नन्दा सुनंदा’ ड्रॉप आउट बालिकाओं को स्कूल, स्नातक, स्नात्तकोत्तर करवाएगा जिला प्रशासन परिवार त्रासदी या आर्थिक तंगी अब नही रोक पाएगी उड़ान से : डीएम डीएम अपने संसाधनो से कर रहे हैं फंडिंगः Rifel Club & CSR इसी शनिवार डीएम 6 बालिकाओं को भेंट करेंगे चैकः जनता दरबार एवं बहुद्देशीय शिविरों में के माध्यम से किया जा रहा चयन नैनीताल में डीएम रहते भी कर चुके है, 60 बालिकाऐं समृद्ध, सशक्त, सुदृढ़ धनराशि व्यवस्था एवं माईक्रो डिटेल्ड प्लान Already किया जा चुका है जारी देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब अनाथ असहाय बालिकाओं स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं कौशल शिक्षा की जिम्मेदारी उठाते बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए डीएम ने बालिकाओं की शैक्षणिक भविष्य संवारने...
Continue Reading
