अवस्थापना सुविधाओं की तारीफ, संवारने पर जोर राष्ट्रीय खेलों में शामिल मेहमान खिलाड़ी, कोच का सकारात्मक दृष्टिकोण खेल भूमि बनने के लिए उत्तराखंड ने लगा दी है लंबी छलांग 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में विकसित की गई अवस्थापना सुविधा की सराहना हो रही है। खिलाड़ी हों या उनके कोच, खेलों के लिए तैयार किए गए बुनियादी ढांचे को बेहतरीन बता रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि राष्ट्रीय खेलों के बाद इसे संवारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उनका यह भी मानना है कि राष्ट्रीय खेलों के लिए बेहतर इंतजाम कर उत्तराखंड ने खेल भूमि बनने की दिशा में लंबी छलांग लगा दी है। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू हुआ है। इस महा आयोजन की तैयारी के लिए उत्तराखंड को बहुत कम समय मिला, लेकिन फिर भी बेहतर व्यवस्थाएं बना ली गईं। कुल 35 खेलों के लिए देहरादून समेत हरिद्वार, हल्द्वा...
Continue ReadingCategory: Slider
संकल्प से शिखर तक: बीना शाह की 12 साल की मेहनत रंग लाई देहरादून: पश्चिम बंगाल की बीना शाह ने लॉन बॉल (महिला सिंगल्स) में गोल्ड जीतकर पूरे देश को गर्व महसूस कराया। जब बीना शाह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक अपने गले में डाला, तो उनकी आंखें नम थीं। यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि 12 साल की मेहनत, संघर्ष और समर्पण का नतीजा था। इससे पहले वह दो बार सिल्वर जीत चुकी थीं, लेकिन इस बार उनका सिर्फ एक ही लक्ष्य था—गोल्ड। और इस बार वह अपने इरादे में सफल रहीं। 38वें राष्ट्रीय खेल की टैगलाइन "संकल्प से शिखर तक" बीना की यात्रा पर बिल्कुल सटीक बैठती है। उन्होंने अपने खेल के प्रति जो संकल्प लिया था, उस शिखर तक पहुंचकर दिखाया। खेल से जुड़ाव और कठिन सफर बीना शाह के लिए लॉन बॉल सिर्फ एक खेल नहीं हैं बल्कि जुनून है। यह खेल भारत में अभी लोकप्रिय नहीं हैं, लेकिन बीना जैसी खिलाड़ियों ...
Continue Readingदिल्ली में भाजपा ने 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया चुनाव हार गए हैं।
Continue Readingसरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसासः डीएम वीर माताओं, वीरांगनाओं को अब नही करनी होगी बैंकों की परिक्रमा पिछले दो दशकों से जिले में वीर माताओं, वीरांगनाओं को प्रत्येक तीन माह पेंशन सत्यापन से डीएम ने ऑन स्पॉट राहत, अब सत्यापन वर्ष में एक बार ही सैनिकों, आश्रितों, वीर माताओं, वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान हेतु डीएम हैं प्रतिबद्ध एयरपोर्ट पर सैनिकों के विश्रामगृह किया जाएगा संस्तुत वीरांगना के साथ घटि भूमि फ्रॉड के बाबत सैनिक कल्याण अधिकारी को तत्काल एसएसपी आफिस रवाना किया। देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा है कि सैनिक हमारे राज्य की शान, सरकार प्रशासन को सैनिकों के बलि...
Continue Readingनगर निगम रूद्रपुर और हल्द्वानी द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किये गये अभिनव पहलों को प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार 2024 प्राप्त करने के लिए चुना गया है। रुद्रपुर नगर निगम को कचरे के ढेर को एक सुंदर स्थान में उल्लेखनीय रूप से बदलने के साथ-साथ अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए तथा हल्द्वानी नगर निगम को शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने में महिला स्वयं सहायता समूह, बैंणी सेना के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्कॉच समूह 15 फरवरी को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान करेगा। समूह के प्रबंध निदेशक ने शहरी विकास विभाग के निदेशकों और रुद्रपुर और हल्द्वानी के नगर आयुक्तों को समारोह में भाग लेने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया है। इस उपलब्धि को देश भर के 75 शहरों की स्वच्छता सफलता की कहानियों में पहले ही शामिल किया जा चुका है। यह पु...
Continue Reading
