Slider

06 वाहन सीज, 61 के चालान

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश के क्रम में आईएसबीटी पर यातायात नियमों एवं मानकों का उल्ल्ंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आईएसबीटी यातायात व्यवस्था बिगाड़ने एवं मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ताई से निपटा जाए। इस पर निरंतर कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया ने आईएसबीटी के बाहर सड़क पर सवारी उतारने, चढाने तथा अनाधिकृत रूप से पार्क किये गए वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6 वाहन सीज करते हुए 61 वाहनों के चालान कर दिए। आईएसबीटी पर परिसर के बाहर सड़क पर वाहन में सवारी चढाने उतारने वाहन खड़े करने पर प्रतिबन्ध है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है आज नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन सीज किये गए तथा 61 के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

Continue Reading
Slider

स्कूल-काॅलेज आएगी प्रचार गाड़ी-बुक करा लो सीट

38 वें राष्ट्रीय खेलों की गतिविधियां जिन भी शहरों में प्रस्तावित है, वहां पर छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने के लिए पहल की जा रही है। युवा दिवस यानी 12 जनवरी से प्रचार के आठ कंटेनरों को स्कूल-काॅलेजों के लिए रवाना किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं इस प्रचार कंटेनरों के माध्यम से खेल मुकाबले के लिए अपनी सीट बुक करा सकेंगे। राष्ट्रीय खेल देखने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। उत्तराखंड अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। देहरादून के अलावा हरिद्वार, शिवपुरी-ऋषिकेश, कोटी कालोनी टिहरी, नैनीताल, रूद्रपुर, खटीमा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसी जगहों पर विभिन्न खेलोें की प्रतियोगिताएं होनी हैं। राष्ट्रीय खेल सचिवालय तैयारियों में जुटा पड़ा है। कोशिश ये ही है कि हर वर्ग को इस आयोजन से परोक्ष ...

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक 

राज्य में ईकोलाॅजी एवं ईकोनाॅमी के संतुलन के लिए निर्धारित किए गए फ्रेमवर्क ‘‘नौ सूत्र प्रगति प्रकृति संतुलन मिशन’’ पर गम्भीरता से कार्य करने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में सभी सचिवों से इस सम्बन्ध में सुझाव मांगे हैं। नियोजित बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष बल देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिव कृषि को राज्य में बदलती जलवायु के अनुकूल खेती के तहत जैविक कृषि, मृदा संरक्षण व कुशल सिंचाई प्रबन्धन से सम्बन्धित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव पर्यटन को राज्य में ईको-सर्टिफिकेशन, वेस्ट मेनेजमेंट तथा ईको टूरिज्म नीतियों को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने सचिव उद्योग को उद्योग क्षेत्र में ग्रीन टेक्नाॅलजी के उपयोग से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा  एवं सस्टेनिबिटी को कायम करने क...

Continue Reading
Slider

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज: छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज: छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी मेडिकल कॉलेज के पीपीपी मोड पर संचालित होने से मेडिकल छात्र नहीं होंगे प्रभावित भर्ती मरीजों को भी आयुष्मान और सीजीएचएस की दरों के अनुसार मिलेगा उपचार निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, डॉ आशुतोष सयाना, ने बताया है कि हरिद्वार स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन को पीपीपी मोड पर दिए जाने से अध्ययनरत छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी, साथ ही छात्रों को अन्य सभी सुविधाएं सरकारी भी मेडिकल कॉलेज के समान ही मिलती रहेंगी। डॉ आशुतोष सयाना ने कहा कि इसी सत्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार में 100 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिली है, अब यहां विधिवत पढाई भी शुरु हो गई है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज के बेहतर संचालन और मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए, कॉलेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन पीपीपी की शर्त में स्पष्ट किया गया है कि इसस...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें

जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देते हुए शीघ्र पूर्ण करें: डीएम जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यों को तत्काल गति देकर शीघ्र पूरा करें। मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में हर घर जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है उनसे प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और सम...

Continue Reading