Slider

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से वृहद पौधरोपण अभियान

 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से सभी पोलिंग बूथों पर शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान। जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान-डीईओ देहरादून: जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के अंत तक सभी पोलिंग बूथों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के साथ निर्वाचन में भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विभाग एवं कार्यालयध्यक्षों को अपने  क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग बूथों पर पौधा रोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। उप जिला

Continue Reading
Slider

पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और पुत्रियों को मिलेगा ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षण

पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और पुत्रियों को मिलेगा ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षण मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और उनकी पुत्रियों को ड्रोन दीदी के रूप में रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। यह पहल महिलाओं को तकनीकी दक्षता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर साबित होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडाउन वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने जानकारी देते हुये बताया कि लैंसडाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी वीरांगनाओं और उनकी पुत्रियों को इस योजना का लाभ लेने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों 08 जून, 2025 तक अपना नाम जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडाउन में पंजीकृत करा सकते हैं। सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस पहल के माध्यम से जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त होंगे, वहीं दूसर...

Continue Reading
Sliderहादसा

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक पत्रकार विरादरी के लिए देहरादून से दुखद खबर आई है। यहां दैनिक जागरण के राज्य प्रभारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन की सूचना आई जिससे पूरे पत्रकार साथियो में शोक की लहर है। प्रदेश केमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत आदि ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार...

Continue Reading
Slider

विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को  प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना के सम्बन्ध में समीक्षा की। 04 वर्ष पुराने प्रजेन्टेंशन पर डीएम की एमडीडीए के अधिकारियों को फटकार, लगाते हुए विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए को प्लान में यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए। मा0 मुख्यमंत्री के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प,  शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक  शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा। डीएम न...

Continue Reading
Slider

जिला कारागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला

सुगंधित और आकर्षक तंबाकू उत्पादों के जाल में ना फंसें युवा: डॉ मनोज कुमार शर्मा, सीएमओ   विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला कारागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। Unmasking the appeal: Exposing industry tactics on tobacco and nicotine products थीम पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य जेल बंदियों को धूम्रपान एवं तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर जेल बंदियों द्वारा तम्बाकू निषेध विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा तम्बाकू छोड़ने वाले बंदियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किये गये। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि तम्बाकू उत्पाद बनाने वाली कंपिनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक फ्लेवर का उपयोग करते हुए तम्बाकू उत्पादों को आकर्षक एवं सुगंधित रूप में बेचा जाता ह...

Continue Reading