Slider

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने किया आमसौड़ का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार देर सायं विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत आमसौड़ गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि भूस्खलन की चपेट में आने वाले परिवारों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाय। गौरतलब है कि बीते वर्षों में आमसौड़ गांव में हुए भूस्खलनों के चलते कई घरों को क्षति पहुंची थी। हालांकि जिला प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण करते हुये अधिकारियों से कहा कि मानसून सीजन से पहले भूस्खलन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने भूस्खलन से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण करने को भी कहा। उन्होंने निर...

Continue Reading
Slider

5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से जुड़ेंगे उच्च शिक्षण संस्थानः डॉ. धन सिंह रावत टीबी व नशा मुक्त अभियान में होगी विश्वविद्यालयों की भागीदारी देहरादून, राज्य के सभी राजकीय उच्च शिक्षण संस्थान ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान से जुड़ेंगे। जिसका शुभारम्भ आगामी 5 जून से किया जायेगा। जो कि 31 जुलाई तक प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में चलाया जायेगा। अभियान के दौरान सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ ही छात्र-छात्राएं भी अपने संस्थान के परिसर, घर व सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी एक पौधे का रोपण कर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को दिशा निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधा...

Continue Reading
Slider

जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम

जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम सम्बन्धित रजिस्ट्रार रखें ध्यान जन्म-मृत्यु पंजीकरण का न रहे बैकलॉगः डीएम देहरादून:, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता  में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम अर्न्तगत जिला स्तरीय अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधकारी ने सम्बन्धित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण के दौरान जनमानस को परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। सम्बन्धित रजिस्ट्रार ध्यान रखे जन्म-मृत्यु पंजीकरण में बैकलॉग न रखें यदि मानवश्रम की कमी है तो उसकी मांग कर ली जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक मृत्यु हेतु मृत्यु के कारण का चिकित्सीय प्रमाणीकरण (एमसीसीडी) योजना के अर्न्तगत निर्धारित प्रारूप  भरे जाने हेतु सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल को उनकी ओर से दिशा-निर्देश जारी करें। स...

Continue Reading
Slider

तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण

तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण, जिलाधिकारी ने दिये सख़्त निर्देश तहसील दिवस में जनता की अपेक्षाएं हुई पूरी, जिलाधिकारी ने 52 शिकायतें सुनीं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कोटद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में शिकायत आयी कि स्कूलों में मिड डे मील में एक्सपायरी डेट का मंडुवा बच्चों को वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुये खंड शिक्षाधिकारी दुगड्डा को जांच कर संबंधितों की प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। वहीं कुम्भीचौड़ में राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा नियमित रूप से नहीं बैठने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में चहारदीवारी पर अतिक्रमण की शिकायत पर शिक्षा विभाग को...

Continue Reading
Slider

विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान" का सफल आयोजन – किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी पौड़ी: कृषि क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज "विकसित कृषि संकल्प अभियान" का आयोजन न्याय पंचायत नीलकंठ, विकास खण्ड सभागार कोठार, विकासखंड यमकेश्वर में किया गया। इस अभियान का आयोजन कृषि विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग सहित केवीके भरसार एवं भरसार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित हुए। वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों की कृषि, पशुपालन, बागवानी एवं मत्स्य पालन से जुड़ी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा समाधान भी प्रदान किए गए। किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती, पशुधन प्रबंधन, रोग नियंत्रण, तथा बाजार उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अव...

Continue Reading