Slider

07 नगर निकायों के 107 वार्डो में बनाये गये 187 मतदान केंद्र

07 नगर निकायों के 107 वार्डो में बनाये गये 187 मतदान केंद्र 23 जनवरी को 173565 मतदाता करेंगे मतदान पौड़ी: नगर निकाय चुनाव-2024 हेतु जनपद के 07 नगर निकायों के 107 वार्डों में 187 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सभी नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या 173565 है। 23 जनवरी को प्रातः 08 बजे से 05 बजे तक मतदान होगा। वहीं 25 जनवरी को प्रातः 08 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम श्रीनगर के 40 वार्डो में 43 मतदान स्थल, नगर निगम कोटद्वार के 40 वार्डो में 108 मतदान स्थल बनाये गये हैं। जबकि नगर पालिका पौड़ी के 11 वार्डो में 20 मतदान केंद्र व दुगड्डा के 04 वार्डो में 04 मतदान स्थल बनाये हैं। वहीं नगर पंचायत थलीसैंण के 04 वार्ड में 04 मतदान केंद्र, सतपुली के 04 वार्ड में 04 स्थल व जौंक के 04 वार्ड में 04 मतदान स्थल बनाये गये हैं। 07 नगर निकायों में मतदाताओं की सूचीः- निकाय का नाम      ...

Continue Reading
Slider

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा। प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प...

Continue Reading
Slider

गांवों को गोद लेने में प्रवासियों में उत्साह

दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह  मुख्य सचिव ने प्रशासन को प्रवासियों के साथ पूरी उदारता एवं सहयोगपूर्ण शैली से कार्य करने की हिदायत दी  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को प्रवासियों से सम्पर्क व समन्यव  हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय खेलों के लिए मोटिवेशनल साॅंग ‘हल्ला धूम धड़क्का’

अडग अडग अगवाड़ी हिट.......प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा तीन मिनट के गीत में उत्तराखंडी लोक संस्कृति की झलक भी है देहरादून स्टेडियम और आस-पास के क्षेत्रों में हुई गीत की शूटिंग 'अडग अडग अगवाड़ी हिट/प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा' (अडिग होकर कदम आगे बढ़ा/प्यार, सौहार्द बढ़ा/परंपरा रीत बढ़ा)। राष्ट्रीय खेलों के मोटिवेशनल सांग 'हल्ला धूम धड़क्का' की यह शुरूआती पंक्तियां हैं। इसे उत्तराखंड के प्रख्यात पांडवाज बैंड ने तैयार किया है। अपने नाम के अनुरूप हल्ला घूम धडक्का गीत धूम मचाने के लिए तैयार है। इसे रिलीज कर दिया गया है। जाहिर तौर पर तीन मिनट के इस गीत का मिजाज खेलों और युवाओं को समर्पित है। चूंकि इसे राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया गया है, इसलिए इसका फलक बड़ा है। बावजूद इसके, उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पूरी शान से गीत में मौजूद है। खास तौर पर, जब पारंपरिक वेशभूषा में गाते और ढोल-दमाऊ बजाते पांडवाज गु्रप...

Continue Reading
Slider

पटरी आने लगी स्वास्थ्य सुविधाएं

डीएम के प्रयासों से जनपद में पटरी आने लगी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रेमनगर में जल्द संचालित होगा बच्चों का आईसीयू। अब प्रेमनगर चिकित्सालय में  शुरू होंगे आपरेशन, मरीजों और तीमारदारों को कैंटीन की सुविधा। देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक कर प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी 05 प्रस्तावों को मौके पर ही स्वीकृति देते हुए धनराशि निर्गत करते हुए कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। चिकित्सालय में नवनिर्मित ओ०टी० के संचालन हेतु 02 ओ०टी० लाईट लगाये जाने हेतु जैम के माध्यम से कय आदेश निर्गत किया जा चुका है। चिकित्सालय में गार्ड रूम बनाये जाने हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों हेतु कैन्टीन के निमार्...

Continue Reading