देहरादून, 30 मई। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना व विशिष्ठ अतिथि डॉ. देवेन्द्र भसीन, वक्तागण गिरीश चन्द्र गुरूरानी, निशिथ जोशी, रमेश भट्ट, ज्योत्सना व प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, महामंत्री सुरेन्द्र डसीला, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, स्मारिका के संपादक शूरवीर भण्डारी ने संयुक्त रूप से स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी ने सभी पत्रकारों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। पत्रकारों ने स्वतंत्र आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिस तरह आज हिन्दी में अंग्रेजी ...
Continue ReadingCategory: Slider
अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें : डीएम जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित शस्त्र व सहायक शस्त्र पटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पटल सहायकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहते हुए पूर्ण उत्तरदायित्व से दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय फाइलों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पटल सहायकों को संबंधित विभागों की बैठकें समय पर नहीं कराने और विभागीय कार्यवाहियों के आंकड़ों की जानकारी नहीं रखने पर चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन विभागों की बैठकें होनी है, उन विभागों से समय पर आंकड़े संकलित कर बैठक की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रम, शस्त्र, उद्योग, पुरातत्व समेत कई अन्य विभागीय पंजिकाओं की भी जांच की। उन्होंने ...
Continue Readingपौराणिक धरोहरों को संवारने की पहल जिलाधिकारी ने मांगी एक सप्ताह में मंदिरों की पूरी जानकारी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जनपद के पौराणिक मंदिरों के संरक्षण व विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पौराणिक मंदिरों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पैठाणी स्थित राहु मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग के सुधारीकरण, हेलीपैड के लिए भूमि चिन्हीकरण और बूढ़ा भरसार में धर्मशाला निर्माण की संभावनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही मंदिर परिसरों में पेय...
Continue Readingमुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 250 मेगावाट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। इस...
Continue Readingपौड़ी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में “साथी” अभियान के अंतर्गत एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी एवं सिविल जज अकरम अली ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि अभियान के तहत ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता नहीं हैं, जो परित्यक्त हैं, जो बाल संरक्षण संस्थाओं में या अन्य संरक्षण गृहों में रह रहे हैं, उन्हें या इसी प्रकार के अन्य बच्चों को चिन्हित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ें। साथ ही ऐसे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने में सहायता करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ ऐसे बच्चों को उपलब्ध करायें। उन्होंने सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति गंभीरता से कार्य करते हुए साथी अभियान को सफल बनाने...
Continue Reading
