Slider

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का किया रंगारंग शुभारंभ

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का किया रंगारंग शुभारंभ मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का डीएम, एसपी ने किया शुभारंभ जिलाधिकारी सविंन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लाइब्रेरी चौक मसूरी में विंटर लाईन कार्निवाल, 2024 को झंडी फहराकर व गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया । डीएम एसपी ने शटल सेवा, गोल्फ कार्ट, कैटल कैचर, सिटी बस, स्काई लिफ्ट का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। डीएम, एसएसपी ने गढवाल टैरेस पर फूड फेस्टिवल का शुभारम्भ किया तथा अन्य अतिथियों के साथ फूड स्टाल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत ही खुशी एवं हर्ष उल्लास का दिन है कि हम प्रीमियम टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि ब्रांड मसूरी इकोलॉजिकल, लेजर्ड, कल्चरल डेस्टिनेशन है। डीएम ने कहा कि कोई भी नई शुरुआत की जाती है वह जनमानस के हित के लिए ही की जाती है और इसका असर सभ...

Continue Reading
Slider

38 वें राष्ट्रीय खेल मशाल (टॉर्च) 22 से 25 जनवरी तक

आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मशाल (टॉर्च) 22 से 25 जनवरी तक जनपद के 14 स्थलों से होकर गुजरेगी DIPR:- आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मशाल (टॉर्च) अब उत्तराखण्ड के कोने-कोने में घूम घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। आगामी गुरुवार यानी 26 दिसंबर से मशाल रैली की शुरुआत हल्द्वानी से होने जा रहा है। इसके बाद सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूम घूमकर राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएगी। मशाल रैली के लिए 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह मशाल रैली 26 दिसंबर से 27 जनवरी के बीच 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मशाल रैली की समाप्ति के अगले दिन यानी 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ होगा। मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा व पौड़ी जिलों में चयनित किए गए हैं।...

Continue Reading
Slider

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये उत्तराखण्ड की ‘‘साहसिक खेल‘‘ पर आधारित झांकी का किया गया चयन उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिल रही पहचान: सीएम पुष्कर सिंह धामी गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक, सूचना, श्री के.एस.चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजा...

Continue Reading
Slider

अवैध मदिरा की तस्करी, भण्डारण, परिवहन, वितरण पर पूर्ण रोक टीमो का गठन

निकाय चुनाव-2024 में अवैध मदिरा की तस्करी, भण्डारण, परिवहन, वितरण एवं अवैध मद्यनिष्कर्षण पर पूर्ण रोकथाम लगाए जाने को लेकर टीमो का गठन पौड़ी: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी द्वारा नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पचांयतों के सामान्य निर्वाचन-2024 के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पादन के दृष्टिगत नगर निगमों, नगर पालिका व नगर पचांयत क्षेत्रों में अवैध मदिरा की तस्करी, भण्डारण, परिवहन, वितरण एवं अवैध मद्यनिष्कर्षण पर पूर्ण रोकथाम लगाये जाने हेतु कुल पांच लिकर मॉनेटिरिंग टीम का गठन किया गया है। गठित टीमे आवंटित सम्बन्धित क्षेत्र में नागरिक पुलिस, राजस्व विभाग व वन विभाग के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पृथक-पृथक स्थानों पर अलग-अलग समय पर चेकिंग करेगी और मुख्य राजमार्गाे तथा अर्न्तराज्यीय व अंतर्जनपदीय ...

Continue Reading
Slider

निकायों के क्षेत्रांतर्गत धारा-144 लागू-जिला मजिस्ट्रेट

निकायों के क्षेत्रांतर्गत शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा-144 लागू-जिला मजिस्ट्रेट सूचना/पौड़ी/25 दिसंबर 2024:- उत्तराखण्ड शासन, शहरी विकास अनुभाग-03 की अधिसूचना संख्या-1540/IV(3)/2024 11(3 निर्वा0)/2024 दिनांक 23 दिसम्बर 2024 के अनुसार समस्त उत्तराखण्ड प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट, गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान द्वारा दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा-144 के तहत नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार / श्रीनगर, नगर पालिका क्षेत्र पौड़ी/दुगड्‌डा, नगर पंचायत क्षेत्र जौक स्र्वांगाश्रम / सतपुली / थलीसैंण हेतु निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी की गई है: (1) जनपद पौड़ी गढ़वाल की उक्त नि...

Continue Reading