मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित '50वाँ खलंगा मेला' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ' 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका' का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने महान सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों, वीरांगनाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा खलंगा की वीरभूमि में वर्ष 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस युद्ध में कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों की विशाल सेना का सा...
Continue ReadingCategory: Slider
बच्चे हैं समाज के सूद, उचित पोषण इनका मौलिक अधिकार: डीएम 350 सरकारी स्कूलों में खाना सप्लाई कर रहे हैं अक्षय पात्र रसोई, डीएम ने चखा बच्चों को परोसे जाने वाला भोजन, बदलवाए सभी प्लास्टिक कंटेनर्स , स्टील से डीएम बोले अगली पेमेंट से पहले अभिभावक अध्यापक मीटिंग में अपनी रेटिंग प्राप्त करें संस्था । खाने में बच्चों के अनुकूल रखें मसाले, खाने की सैंपलिंग अपने समक्ष करवाई देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुदोवाला अवस्थित अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण कर, रसोई में खाना बनाए जाने की प्रक्रिया परखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने पकाया जा रहे खाने को भी चखा, उन्होंने अक्षय पात्र रसोई के संचालकों को निर्देश दिए की खाना बच्चों के अनुकूल बनाएं ताकि बच्चे आसानी से खाना खा पाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अक्षय पात्र रसोई में खाना बनाये जाने की प्रक्रिया देखी तथा सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया...
Continue Readingइनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी की निदेशक श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने बताया की विभाग द्वारा स्टेट डाटा सेंटर के सुचारू रूप से कार्य करने एवं सुरक्षित किये जाने के उद्देश्य से विगत दिनों में महत्वपूर्ण कदम उठाये है , जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है - डाटा सेंटर को सुरक्षित रूप से संचालन हेतु विभिन्न पॉलिसीज का पुनरावलोकन किया गया, तथा उन्हें वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार नीति को पुनः संशोधित करते हुए यथा संभव सुदृढ़ किया गया है । प्रमुखतः डाटा बैकअप एवं रिकवरी पालिसी को संशोधित किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य निरंतरता बनाए रखने के लिए Data Centre में डेटा बैकअप और रिकवरी के लिए दिशानिर्देश प्रदान करना तथा किसी भी हानि, उपकरण विफलता, या आपदा की स्थिति में डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है - इस पालिसी के मुख्य विन्दु निम्नानुसार हैं - 1 . एक निश्चित बैकअप प्रक्रिया का पालन क...
Continue Readingवर्षों बाद जिलाधिकारी के कालसी ब्लॉक में पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों में दिखा उत्साह वर्षों से सड़क मुआवजा हेतु भटक रहे है बुजुर्ग को तत्काल नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश। किसान सम्मान निधि की समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए कैंप लगाने के निर्देश सड़क से संबंधित समस्त प्रकरणों पर डीएम ने मांगी पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई से 15 दिसंबर तक रिपोर्ट तलब की सीएससी कालसी में जल्द तैनात होगा स्टाफ स्थापित की जाएगी अल्ट्रासाउंड मशीन, रेड क्रॉस चिकित्सालय नागनाथ को दी एम्बुलेंस। 90 के दशक से भूमि अभिलेख में दुरुस्ती को भटक रहा है बुजुर्ग को मिलेगा न्याय डीएम ने दिए विधिक राय लेकर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश । क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा उनका हक हुकुक, अधिकारियों को दिए खुली बैठक कर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश। देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में विकासखंड ...
Continue Readingजिलाधिकारी ने किया ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें: डीएम पौड़ी गढ़वाल:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना के निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना की ड्राइंग मौके पर उपलब्ध नहीं रखने व कार्यों को समय से पूरा नहीं करने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए डिजाइन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने पट्टी कफलस्यूं के अंतर्गत ज्वाल्पा देवी पंपिंग योजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले एक सप्ताह के भीतर योजना का शत प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय 30 न...
Continue Reading
