पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी गढ़वाल ने निर्देशन पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विकासखंड पौड़ी, खिर्सू व कोट में आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत आज विकासखंड कोट के राजकीय इंटर कॉलेज दोन्दल, नाहसैंण में एक दिवसीय आपदा जन जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर किशन पंवार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव तकनीकों और आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है। ताकि किसी भी आपदा के दौरान जान-माल की क्षति को कम से कम किया जा सके। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान आपदा के प्रकार, बचाव उपकरणों, सर्चलाइट, सेटेलाइट फोन, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, वनों को आग से बचाना, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना सहित अन्य की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह सहित शि...
Continue ReadingCategory: Slider
नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग करेंगे सहकारिता मंत्री उत्तराखंड डॉ धनसिह रावत इस बार भारत अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन ग्लोबल कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है इस कांफ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कोऑपरेटिव से जुड़ी बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी यह पहली बार है जब ICA के 130 वर्षों के इतिहास में यह वैश्विक सहकारी आंदोलन का प्रमुख आयोजन भारत में हो रहा है। उत्तराखंड से सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर निबंधक सहकारी समितियां श्रीमती सोनिका सिंह एवं विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं के प्रबंध निदेशक भी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया वह इस कार्यक्रम में शामिल होने 25 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘संयुक्त ...
Continue Readingपालाग्रस्त मार्गो में नियमित रूप से चूने व नमक का छिड़काव करें: जिलाधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर करें अलाव की व्यवस्था पौड़ी गढ़वाल- आगामी शीतलहर और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपद में शीत लहरी के प्रकोप से बचाव के लिए समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नगर निकायों को असहाय, बेसहारा लोगों की शीत लहरी से सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों (रेलवे/बस स्टेशन, चौराहा, पड़ाव, सराय आदि) पर अलाव की व्यवस्था करने के साथ ही कम्बल वितरण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही इसकी फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट आपातकालीन परिचालन केंद्र पौड़ी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आम जनमानस की सुरक्षा ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक। ख़राब गुणवत्ता के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिखाए सख्त तेवर। पौड़ी जिले की चुनखेत पंपिंग योजना की खराब गुणवत्ता पर तत्काल प्रभाव से संबंधित उत्तरदायी और जिम्मेदार अधिशासी अभियंता को निलंबित करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश। पिथौरागढ़ जिले की वासुकीनाग पंपिंग योजना की खराब गुणवत्ता पर उक्त योजना को श्रमदान घोषित कर योजना के पुनरनिर्माण के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश। जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों का विशेष रूप से होगा सत्यापन : मुख्यमंत्री। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु कराई गई ट्रेनिंग एवं जागरूकता के संबंध में मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश। जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय म...
Continue Readingधामी सरकार ने दी दन्त चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी करने वाले चिकित्सकों को मिलेगा लाभ, लंबे समय की जा रही थी एस०डी०ए०सी०पी० की मांग स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्मिंकों की मांगो को लेकर गंभीर, हर न्यायोचित मांग का होगा समाधान उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने दन्त चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात दी है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन चिकित्साधिकारियों को मिलेगा जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के हितों को लेकर लगातार गंभीर ...
Continue Reading
