युवाओं के लिए युवा आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका युवा आपदा मित्र योजना के तहत उत्तराखण्ड में चार हजार से अधिक स्वयंसेवकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक आपदा के दौरान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास ने ली बैठक, तय किए लक्ष्य देहरादून। उत्तराखंड में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों के लिए आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत उत्तराखण्ड में 4310 स्वयंसेवकों को आपदाओं का सामना करने में सक्षम तथा फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में दक्ष बनाया जाएगा। सोमवार को सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने इस योजना को लागू किए जाने को लेकर चारों य...
Continue ReadingCategory: Slider
सरकार के तीन वर्ष होने पर रामलीला मैदान में किसान मेला का हुआ आयोजन पौड़ी: सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष थीम पर रामलीला मैदान में किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों के ओर से लगे स्टॉलों का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत द्वारा किया गया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को कहा कि अधिक से अधिक लोगोें को योजनाओं से लाभान्वित करें। शनिवार को आयोजित किसान मेले में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय के रामलीला मैदान में 22 से 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 23 मार्च को मुख्य कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से वर्चुअल संबोधन करेंगे। इस मौके पर बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। 24 मार्च को रोजगार मेल...
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एचपीसी में विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एडीबी द्वारा सहायता प्राप्त टिहरी झील प्रोजेक्ट पर सत्त, समावेशी एवं जलवायु अनुकूल विकास पर्यटन विकास से सम्बन्धित एचपीसी (उच्चाधिकार प्राप्त समिति ) की अध्यक्षता करते हुए नई टिहरी में 54.05 करोड़ रू0 की डीपीआर लागत वाले सीवर नेटवर्क के साथ 5 नए एमएलडी एसटीपी तथा 37.11 करोड़ रूपए के सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट तथा वेस्ट मेनेजमेंट सेन्टर, 1.46 करोड़ की डीपीआर लागत वाले महादेव मंदिर व 2.33 करोड़ की डीपीआर लागत वाले प्रवेश द्वारों के निर्माण प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एचपीसी की बैठक में मदन नेगी रोपवे सब-प्रोजेक्ट के लिए ब्रिडकुल को नोडल एजेंसी नियुक्त करने के प्रस्ताव पर भी अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही सीएस ने प्रोजक्ट कार्मिकों के लिए टीए/ड
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्षों के कार्यकाल को जनता ने सराहा धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों पर जनता की मुहर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। #DhamiKe3SaalBemisaal हैशटैग के साथ हजारों लोगों ने ट्वीट किए और धामी सरकार को सेवा, सुशासन और विकास के इन तीन वर्षों के लिए शुभकामनाएँ दीं। आज दोपहर #DhamiKe3SaalBemisaal हैशटैग तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड करने लगा। देखते ही देखते अनेक ट्वीट्स और पोस्ट्स के साथ यह हैशटैग टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। लोग उत्तराखंड सरकार की विभिन्न उपलब्धियों—इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, धार्मिक पर्यटन, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन—को लेकर अपने विचार साझा कर रहे थे। जनता का अभूतपूर्व समर्थन ...
Continue Readingउत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मैदान से लेकर पहाड़ तक, हर जगह उत्साह और ऊर्जा का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। देहरादून से लेकर राज्य के दूरस्थ गांवों तक जश्न का माहौल बना रहा। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग—सभी वर्गों ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को साझा किया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में सरकार की तीन वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में राज्य के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय...
Continue Reading
