तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। एक समर्पित मंच के माध्यम से उनके रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए, सरकार एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। उपनल एवं संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति के लिए शीघ्र ही एक ठोस नीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा, दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाएंगे। सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की जोशपूर्ण उपस्थिति रही। मुख्यम...
Continue ReadingCategory: Slider
सीएम के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने शुरू की बुनियादी शिक्षा को डिजिटल बनाने की नवीन अभिनव पहल। अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी प्रेक्टिकली सीखेंगे, विज्ञान अंग्रेजी व तकनीकि शिक्षा इंटरैक्टिव सिमुलेशन और गेमीफिकेशन से ऑनलाइन पढ़ाए और सिखाए जाएंगे कठिन विषय। जिला प्रशासन, आईआईटी मद्रास संचालित ट्रस्ट के साथ साइन किया एमओयू। प्रथम चरण में 01 अप्रैल से 20 स्कूलों में शुरू होगी ऑनलाइन टीचिंग। डीएम ने स्कूलों को उपलब्ध कराए ऑनलाइन टीचिंग हेतु जरूरी उपकरण। 30 मई तक सभी स्कूलों में होगा, एलईडी स्क्रीन, इन्टरनेट वाई-फाई आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन द्वारा ‘‘विद्या शक्ति’’ के तहत वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के उपयोग से देहरादून जिले में बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए श...
Continue Readingदेहरादून, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से भौतिक संसाधनों से युक्त किया जा रहा है। विगत तीन वर्षों में विभाग ने 285 करोड़ की धनराशि से विभिन्न राजकीय विद्यालयों में भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराई है। जिसमें जर्जर हो चुके विद्यालयों में नये भवन, शौचालय व प्रयोगशालाओं का निर्माण किया गया, साथ ही छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिये कम्प्युटर व फर्नीचर भी उपलब्ध कराये गये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार विद्यालयी शिक्षा के बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने विगत तीन वर्षों में विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को भौतिक संसाधन उपलब्ध करा कर उन्हें सुविधा सम्पन्न बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार विद्यालयों की आवश्यकता के अनुरूप चरणबद्ध...
Continue Readingवित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु नवीनीकरण के पश्चात जनपद की अवशेष विदेशी मदिरा दुकानों के प्रथम चरण लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन के संबंध में। आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड के पत्र संख्या-24434 / सात लाई०-एस०-48/व्यव-2025-26/ सामान्य निर्देश/विज्ञप्ति दिनांक 06 मार्च 2025 के बिन्दु संख्या-12 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, जनपद में नवीनीकरण के पश्चात अवशेष विदेशी मदिरा दुकानों तथा नव सृजित विदेशी मदिरा दुकानों का आवंटन प्रथम चरण की लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 24 मार्च 2025 को संपन्न होगी। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेस प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। अतः समस्त सम्मानित प्रेस प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे दिनांक 24 मार्च 2025 को सायं 5:00 बजे जिला कार्य...
Continue Readingसेवायोजन विभाग के तत्वाधान में 24 मार्च को रामलीला मैदान पौड़ी में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान पौड़ी में 11 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। मेले में हेल्थ, फार्मा, ऑटोमोबाइल, निर्माण कार्य आदि सेक्टरों से लगभग 5-6 नियोजकों के प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में हाईस्कूल इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई. डिप्लोमा, 108 सेवा हेतु वाहन चालक आदि रोजगार के अवसर उपलब्ध है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ अपना बायोडाटा, सेवायोजन पजीयन कार्ड, स्थायी निवास, समस्त शैक्षिक योग्यता, प्रमाण-पत्रों की मूल तथा छायाप्रति के साथ एक पासपोर्ट साइज कलर फोटो अवश्य लाएं। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष सम्पर्क 9837718627, 9927477709, 9456734786, कर सकते हैं।
Continue Reading
