एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जानकारियां ली। प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पीपीटी के जरिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर आयुष्मान के और अधिक बेहतर संचालन व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनन्द, निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अपर ...
Continue ReadingCategory: Slider
घोल्डी व स्यूसाल गांव में आयोजित हुई चौपाल, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं पौड़ी: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के तत्वाधान में विकासखंड पौड़ी के घोल्डी व विकासखंड थलीसैण के स्यूसाल गांव में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित की गई। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। जिससे लोगों को ब्लॉक व मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि ग्रामीणों द्वारा चौपाल में रखी गई शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें और उसकी आख्या भी प्रस्तुत करें। इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी द्वारा विकासखंड थलीसैंण के स्...
Continue Readingफर्जी फोन कॉल से रहे सावधान! कोषागार कभी भी कर्मचारी की व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए नहीं करता फोन कॉल। मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कतिपय सेवानिवृत्त कार्मिकों को कोषागार अधिकारी के नाम से मोबाइल पर संपर्क कर कार्मिकों से उनके बैंक संबंधी जानकारी लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस संबंध मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनर और शासकीय कार्मिकों को सूचित किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएं हेतु दूरभाष मोबाइल पर संपर्क नहीं किया जाता है। इस प्रकार के फर्जी कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने समस्त पेंशनरों एवं शासकीय कार्मिकों से अनुरोध किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के नाम से दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर
Continue Readingमुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिये गये। जिसमें मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले समस्त प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर वर्ष शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस अवसर प...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। जिन प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह बस की स...
Continue Reading
