कहा, जनपदों से मांगे जाय विद्यालयों के उच्चीकरण के प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों का उच्चीकरण किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को उच्चीकरण संबंधी प्रस्तावों पर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों से उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रस्ताव भी महानिदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री घोषण के संबंधित उच्चीकरण के प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाही के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विद्यालयों के उच्चीकरण के सं...
Continue ReadingCategory: Slider
दुगड्डा में शहीद मेले के शुभारंभ पर बच्चों ने निकाली झांकी जनपद के विकासखंड दुगड्डा में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, कीर्तन मंडली और विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनो ने रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया। झांकी के दौरान अमर शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही देव डोलियों, भारत के बड़े अभियानों और सोलर प्रोजेक्ट का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह ने उत्साह के साथ सराहना की। यह आयोजन शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्रीय विकास और पर्यावरणीय पहलुओं को भी उजागर करता है।
Continue Readingउत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न। मा० सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति श्री सुधांशू धूलिया बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में रहे मौजूद। लंबित वादों का प्राथमिकता पर निस्तारण और त्वरित न्याय पहुंचाने पर दिया जोर। उत्तराखंड जजेस एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय सभागार, देहरादून में दिनांक 23.02.2025 रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है, जिसमें समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मा० सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति श्री सुधांशू धूलिया जी उपस्थित रहे। जिन्होंने उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त न्यायिक अधिकारियों को कहा कि न्यायपालिका के सामने वादकारी एक उम्मीद से आते हैं तथा पीठासीन न्यायाधीशों का यह दायित्व है कि विवादित मामले का निस्तारण शीघ्रता पूर्वक क
Continue Readingसीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए डीएम को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान। डीएम ने त्यूणी में लोगों के साथ विजिट कर जाना समस्या और सुझाव। जल्द होने जा रही है, क्षतिग्रस्त त्यूणी हेलीपैड/ खेल मैदान का जीर्णोद्धार। डीएम ने त्यूणी हेलीपैड/खेल मैदान की सुरक्षात्मक कार्य के लिए जिला योजना में किया बजट सुरक्षित। खेल मैदान, हेलीपैड को भव्य स्वरूप देने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के दिशा निर्देश दिए। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उप जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के आला अधिकारी को संयुक्त रूप से दस्तावेज के साथ उपस्थित होने दे दिया निर्देश. बहुउद्देशीय शिविर से पहले होगा हेलीपैड,स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री त्यूणी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निस्तारण शिविर में किया जाएगा। देहरादून। मुख्यमंत्र...
Continue Readingराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का लोकार्पण। राजभवन देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत एक संवेदनशील राज्य है। भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण यहां भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना, भूकंप जैसी आपदाएं समय-समय पर आती रहती हैं। इन आपदाओं से निपटना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती रहती है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 2024 को श्री केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई थी। इस कठिन पर...
Continue Reading
