Slider

मदिरा दुकान रहेगी बंद

15 अगस्त को जनपद की समस्त मदिरा दुकान रहेगी बंद, आदेश जारी सूचना/13 अगस्त 2024ः जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में स्थित समस्त विदेशी मदिरा की दुकाने, मदिरा व वियर गोदाम, एफ.एल.-6/7(बार), बॉटलिंग प्लांट, सैन्य कैन्टीनों को मदिरा की बिक्री, परिवहन व उपभोग हेतु पूर्ण रूप से बन्द किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पौड़ी, कोटद्वार, थलीसैंण और यमकेश्वर को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त एफएल-5डी (विदेशी मदिरा की दुकान), एफ.एल.-2/2बी (मदिरा/बीयर,गोदाम), एफ.एल.-9/9 ए/2 ए (सैन्य कैन्टीन /गोदाम), एफ.एल.-5 ई, एफ.एल.-6/7(बार) व बॉटलिंग प्लांट को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा की बिक्री, परिवहन व उपभोग हेतु पूर्ण रूप से बन्द रखना...

Continue Reading
Slider

मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण

पंतनगर, 14 अगस्त। जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी/ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए प्रकृति को हरा भरा बनाए हेतु अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मनीष कुमार, उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह , कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय 1-ग्राम्य विकास विभाग-उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सूची में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, ग्राम्य विकास एवं आयुक्त , ग्राम्य विकास को उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने को मंजूरी। 2-उत्तराखंड खनन(अवैध खान, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2024 के नियम-14 के उपनियम(5) में संशोधन किए जाने हेतु एक मुश्त योजना(वन टाइम सेटलमेंट) योजना को पुनः लागू किये जाने के संबंध में मंजूरी प्रदान की गई। 3-उत्तराखंड भूतल एवं खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी 4-उत्तराखंड भू-तत्व एवं खनिकर्म अधीनस्थ प्राविधिक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी 5-समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत देहरादून के रायवाला में 50 वृद्धजनो...

Continue Reading
Slider

सीएम ने नेगी दा को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामना। नरेन्द्र सिंह नेगी को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्धि लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया। ...

Continue Reading
Slider

उच्च शिक्षा के अंतर्गत सरकार ने की 64 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत

आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित छात्रों को दी बधाई देहरादून, 13 अगस्त 2024 आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मनित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 50-50 हजार की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आर्म्ड फोर्सेज में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बधाई देते हुये उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं आर्म्ड फोर्सेस द्वारा आ...

Continue Reading