Slider

सीएम के निर्देश पर एक्शन

डाक्टरों की टीम ने गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट जाकर शहीद की माताजी का किया स्वास्थ्य परीक्षण, किया उपचार जानकारी मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए थे निर्देश मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शहीद बसुदेव सिंह की माताजी श्रीमती माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट भेजी। जहां डॉ राजेश गैडी व डॉ ज्योति ने शहीद की माताजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा है कि जरूरत हुई तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी।

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

सीओपीडी बीमारी के प्रति किया जागरूक

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सीओपीडी बीमारी के प्रति किया जागरूक, विश्व भर में मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण देहरादूनः मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सीओपीडी बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को ब्व्च्क् (क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के बारे में जानकारी देना, समय पर इलाज कराने के महत्व को समझाना और फेफड़ों से संबंधित बीमरियों के प्रति जागरूक करना था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. वैभव चाचरा ने बताया कि देहरादून में बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियॉ, खासकर कि सीओपीडी में वृद्धि हो रही है। सीओपीडी एक दीर्घकालिक रोग है जो धीरे-धीरे विकसित होता है और समय के साथ मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। अगर इसका सही समय पर उपचार नहीं कराया गया, तो मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। ...

Continue Reading
Slider

निर्धारित शर्तों के अनुसार करना होगा सफाई कार्य: डीएम

सफाई व्यवस्था को केवल बिजनेस न समझे कंपनियां, लोगों के स्वास्थ्य/ जीवन से जुड़ा है यह विषय: डीएम अनुबंध को मजाक न बनाए कंपनियां, निर्धारित शर्तों के अनुसार करना होगा सफाई कार्य, नहीं तो लौटाया जाएगाः डीएम बाकी कंपनियों को सुधार हेतु दिए आखिरी 15 दिन, सुधार न दिखा तो 53 वार्डों के लिए भी करदी जाएगी टेंडर प्रक्रिया शुरू शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण न होने पर संबंधित कंपनियों पर पुनः भारी अर्थदंड के निर्देश, कंपनियों के एमडी को किया तलब उपस्थित न होने पर होगी टर्मिनेट की कार्रवाई देहरादून: जिलाधिकारी/ प्रशासक नगर निगम सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर की सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कंपनियों को सख्त शब्दों में कहा कि कूड़ा उठान व्यवस्था को केवल बिज़नेस ना समझे यह लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़ा

Continue Reading
Slider

राजस्व वसूली के संबंध में माइक्रो लेवल पर प्लान बनाते हुए राजस्व वसूली करें

पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में भू कानून संबंधी मामलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी लंबित मामलों का निस्तारण करने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन और ई-ऑफिस प्रकरणों पर त्वरित गति से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोमवार देर शाम जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली के संबंध में माइक्रो लेवल पर प्लान बनाते हुए राजस्व वसूली करें। साथ ही बड़े बकायेदारों की सूची बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि और किसान प्रमाण पत्रों की समय-समय पर समीक्षा करें। सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत पटवारी चौकियों का समय-समय पर निरीक्षण करें। ताकि कहीं भी...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

संकाय सदस्यों की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों को मिली ताकत

  दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिकल छात्रों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण व क्लीनिकल सेवाओं में होगा सुधार देहरादून, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां संविदा के आधार पर सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में की जा रही है ताकि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई व प्रशिक्षण प्रभावित न हो और सम्बद्ध अस्पतालों में आमजन को बेहतर उपचार सुलभ हो सके। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर राज्य सरकार ने कमर कसी है। सरकार का मकसद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों के शतप्रतिशत पदों को भरना है ताकि मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के साथ बेहतर प्रशिक्षण दि...

Continue Reading