उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार मे आई0टी0बी0पी0 के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड काउन्टर-ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे संस्थापित एवं आई टी डी ए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर(DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों का परिचय एवं सैन्य और ड्रोन विरोधी तकनीकों में ड्रोन का अनुप्रयोग विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया गया l इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग और एंटी-ड्रोन तकनीकों की समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी तकनीक, और एंटी-ड्रोन उपायों पर गहन जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे अपनी सैन्य रणनीतियों को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया।कार्यशाला मे डी0आई0जी0...
Continue ReadingCategory: Slider
जीआईसी जगतेश्वर के शिक्षक हर्षवर्धन शास्त्रीय संगीत वादन में रहे राज्य में प्रथम एनसीईआरटी सभागार देहरादून में संपन्न हुआ राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह पौड़ी गढ़वाल: देहरादून में संपन्न राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह 2024 में पौड़ी जिले के प्रतिभागियों ने जिले के नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने प्रथम और तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिले। कार्यक्रम से लौटे कार्यक्रम समन्वयक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव के प्रवक्ता विनय किमोठी ने बताया कि एनसीईआरटी सभागार देहरादून में 26 और 27 नवंबर को राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के पांच प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दो अध्यापक और तीन छात्र-छात्राएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक हर्षवर्धन भट्ट, राजकी...
Continue Readingदेहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद के सभी उप जिला चिकित्सालयों की एक साथ प्रबन्धन समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने चकित्सालयों के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कहा कि आप चिकित्सालयों में सुविधा बढाएं जनमानस के प्रति कमिटमेंट बढाएं। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी चिकित्सालयों को रेफलर सेन्टर बनाकर मजाक न बनाए सभी लोग निजी चिकित्सालयों का खर्चा वहन नही कर सकते हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधा बढाए जाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है, लगभग सभी चिकित्सालयों में पूर्ण स्टॉफ भी है, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टॉफ के सहयोग से हम आदर्श व्यवस्था बना सकते हैं, यह सेवा के साथ ही एक पुनीत कार्य भी है। जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के आक्सीजन प्लांट की सर्विस तथा भवन मरम्मत के लिए धनराशि मौके पर ही स्वीकृत की। वहीं प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी प्...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) डॉo आशीष चौहान ने निकाय चुनाव हेतु नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के दायित्व में आंशिक फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार नगर पंचायत थलीसैण में अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी धुमाकोट रेखा आर्य के स्थान पर अधिशासी अभियंता लोनिवि धुमाकोट अरुण कुमार को नियुक्त किया है। नगर निगम कोटद्वार में वार्ड संख्या 37 से 40 तक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहायक अभियंता निर्माण शाखा जल निगम कोटद्वार सुनील कुमार के स्थान पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, कोटद्वार भगवान दास को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक में वार्ड संख्या 01 से 04 तक सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर अनुज चौहान के स्थान पर सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर राहुल आर्य को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर निगम श्रीनगर में...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।
Continue Reading
