आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को मिला क्वालिटी सर्टिफिकेशन अवार्ड एन0क्यू0ए0एस0 प्रमाणपत्र पाने वाला जनपद देहरादून का पहला आयुष्मान अरोग्य मन्दिर जनपद देहरादून के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को भारत सरकार ने क्वालिटी सर्टिफिकेशन अवार्ड दिया है। डोईवाला ब्लॉक के अन्तर्गत शमशेरगढ़ केन्द्र यह अवार्ड पाने वाला जनपद का पहला और राज्य का दूसरा आयुष्मान अरोग्य मन्दिर है। अवार्ड के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर को रु. 126000/- प्रतिवर्ष (3 वर्ष के लिए) का कैश अवार्ड और प्रमाण पत्र दिया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र को यह अवार्ड जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने तथा स्वास्थ्य संबंधी इंडिकेटर को पूर्ण करने पर दिया गया है। नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्टिफिकेशन अवार्ड एन0क्यू0ए0एस0 कार्यक्रम के तहत दिया जाता है। क्वालिटी सर्टिफिकेशन विश्...
Continue ReadingCategory: Slider
रुद्रप्रयाग 12 अगस्त, 2024 31 जुलाई को केदारघाटी में आपदा के कारण जो सड़क एवं पैदल मार्ग कई स्थानों पर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे उन स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग को खुलवाने के लिए संबंधित विभागों को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें संबंधित विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग एवं सड़क मार्गों का कार्य तत्परता से किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने अवगत कराया है कि सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच में डेढ सौ मीटर जो सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था उसे त्वरित गति से खुलवाने के लिए पोकलैंड मशीन द्वारा निरंतर कार्य किया गया तथा आज दोपहर तक ही पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क की कटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही हेतु खोल दिया गया है। अ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलो का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों ( घी एवं अन्य) की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही है। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओ को अपने उत्पाद बेचने के लिए उन्हें सुविधा अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उ...
Continue Readingअभिभावकों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता देहरादूनः एक ओर जहां कोचिंग सेंटरों की अव्यवस्थाओं पर प्रदेश से लेकर केंद्र तक की सरकारें एक्शन में हैं वहीं जनपद रूड़की एक स्कूल की हरकतों पर अभिभावक भी कुछ इसी तरह से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर संबंधित स्कूल की अव्यवस्थाओं पर अभिभावक चिंता जता रहे हैं। एक अभिभावक की जानकारी के मुताबिक उनका बच्चा एसपी ग्लोबल इंटरनेशलन स्कूल कक्षा तीन पढ़ता है। यहां बच्चों को स्वीमिंग सिखाई जाती है। गत दिवस उनका बच्चा डूबने से बाल बाल बचा है। वाकये से बच्चा बहुत डरा हुआ है। उसने बताया कि बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच पाई है। वहीं इतना कुछ होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। सोशल मीडिया के जरिए ही यह मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंचा है।
Continue Readingपैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया है अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को प्रेरित करने का कार्य-रेखा आर्या
पैरालंपिक खिलाड़ियों ने किया है अपने खेल कौशल से अन्य लोगो को प्रेरित करने का कार्य-रेखा आर्या खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित,कहा समाज के लिए हैं प्रेरणास्रोत देहरादून: आज उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने "उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों" को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला।कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है। आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को ब...
Continue Reading
