टीबी उन्मूलन के सभी 6 सूचकांकों पर खरी उतरी ग्राम पंचायतें कहा, दवा और हौंसलों ने जीती जंग, अब टीबी मुक्त प्रदेश की बारी देहरादून, प्रदेश की 1424 ग्राम पंचायत क्षयरोग (टीबी) से मुक्त हो गई है। भारत सरकार ने टीबी मुक्त पंचायत गतिविधि के अंतर्गत प्रमाणित करते हुये इन सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। यह राज्य के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के चलते प्राप्त की गई। अब प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करना है जिसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश टीबी उन्मूलन की दिशा में अग्रसर है। दवा और हौंसलों के दम पर क्षयरोग को मात देने में सफलता मिल रही है। डॉ. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय ...
Continue ReadingCategory: Slider
विकासखंड, तहसील, नगर निकाय व बैंकों में स्थापित करें आधार सेंटर: जिलाधिकारी पौड़ीः जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आधार संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आधार की सुविधा नहीं है वहां पर आधार पंजीकरण केंद्र स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिससे आमजनमानस अपने नजदीकी केंद्रों में आधार कार्ड बना सकेंगे। मंगलवार को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन लोगों द्वारा नए आधार कार्ड, एड्रेस सही करना, फोटो, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक सहित अन्य गतिविधि को सुधार करना है इसके लिए विकासखंड स्तर, तहसील, नगर निकाय के अलावा पोस्ट ऑफिस व बैंकों में आधार सेंटर स्थापित करें। साथ ही उन्होंने 0 से 5 साल के बच्चों का अ...
Continue Readingमसूरी टनल निर्माण, किमाड़ी मोटर मार्ग निर्माण सहित प्रदेश की कई अन्य परियोजनाओ पर हुई सकारात्मक वार्ता नई दिल्ली, 30 जुलाई। सूबे के कृषि व ग्रामीण विकास विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से भेंट की। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मसूरी टनल निर्माण तथा किमाड़ी मोटर मार्ग के निर्माण का अनुरोध किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी टनल परियोजना के संबंध मे चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मसूरी टनल का नवीन संरक्षण के साथ डीपीआर गठित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। मसूरी टनल निर्माण के बाद देहरादून मसूरी मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इसके निर्माण के बाद स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ होगा। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री और ...
Continue Readingविकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम विभिन्न विभागों से संबंधित 26 शिकायतें दर्ज, 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण,शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को दिए शीघ्र निराकरण के निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन संवाद कार्यक्रम जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत गैड़ राजेश्वरी देवी ने गैड़ बष्टी नामक तोक तक दो किमी सड़क निर्माण करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। प्रधान संगठन के महामंत्री डीएस राणा ने जूनियर हाईस्कूल एवं प्...
Continue Readingप्रदेश के शिक्षामंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड में समग्र शिक्षा की गहन समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माण कार्य, पी०एम० श्री योजना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, पहुंच, आई०सी०टी०, व्यावसायिक शिक्षा, एफ०एल०एन० इत्यादि की प्रगति एवं कार्यान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। मंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान तत्काल निम्न निर्देश दिए गये 1. पी०जी०आई० (Performance Grade Indicators) के सुधार हेतु राज्य स्तर से पहल की जायेगी, जिस हेतु प्रत्येक इंडिकेटर हेतु एक नोडल अधिकारी नामित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 2. राज्य में पी०एम० श्री विद्यालय आदर्श विद्यालयों के रूप में स्थापित किये जा रहे है तथा इनमें संचालित अवसंरचनात्मक तथा शैक्षिक गतिविधियों से अन्य विद्यालय भी लाभान्वित हो सकते हैं। अतः पी०एम०...
Continue Reading
