देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन/ जनसुनवाई मे 76 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त जलसंस्थान, एमडीडीए, नगर निगम आपसी विवाद, वरिष्ठ नागरिकों आदि से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देेशित किया जनता दर्शन/जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, साथ जिन शिकायतों के निस्तारण पर संयुक्त रिपोर्ट मांगी गई है सम्बन्धित अधिकारी समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन/जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं मॉनिटिरिंग हेतु डिजिटल सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे से ज्ञात रहेगा कि कौन सी शिकायत किस अधिकारी के पास है तथा कितने समय से ...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा करते हुए रेखीय विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल सम्पादन एवं सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस को देवभूमि रजत उत्सव के रूप में राज्य स्थापना दिवस समारोह को 07 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने हेतु निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से कार्य करें तथा जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है वह समयबद्ध अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। साथ ही निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्य...
Continue Readingएम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सड़क हादसे में घायल लोगों का जाना हालचाल एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही देहरादून, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. रावत ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉ. रावत ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।
Continue Readingजनपद के समस्त विकासखंड़ों में अलग-अलग तिथि को आयोजित होंगे बहुउद्देशीय शिविर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी किया नामित पौड़ी गढ़वाल: समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद के समस्त विकासखंड़ों में अगल-अलग तिथि को बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने शिविर को सफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने क्षेत्रीय कर्मचारियों को शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिविर में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने व दिव्यांग प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किये जाने व नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पौड़ी को शिविर में संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। जबकि जिला समाज कल्याण अधिक...
Continue Readingअल्मोड़ बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जताई संवेदना कहा, घायलों को एयर लिफ्ट कर पहुंचाया जा रहा एम्स ऋषिकेश देहरादून, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री व अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मार्चुला के पास हुये सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को तत्काल एयर लिफ्ट कर उपचार हेतु एम्स ़ऋषिकेश पहुंचाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दुख जताते हुये कहा कि सड़क दुर्घटना में हताहत हुये लोगों के शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है, सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने स्था...
Continue Reading
