मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रह हैं। उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार...
Continue ReadingCategory: Slider
श्री केदारनाथ धाम यात्रा का सफल एवं व्यवस्थित संचालन करने के बाद अब जिला प्रशासन धाम एवं यात्रा मार्ग की स्वच्छता व्यवस्था में जुट गया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन एवं निगरानी में केदारपुरी सहित पैदल यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक कचड़ा, जैविक कूड़ा एवं वेस्ट मैटीरियल का निस्तारण जाएगा। जिला प्रशासन की मंशा है कि पर्यावरण को होने वाले अनावश्यक नुकसान को कम किया जा सके साथ ही बर्फबारी से पहले सभी वेस्ट मैटीरियल निस्तारित हो जाए जिससे अनावश्यक गंदगी कहीं भी न फैले एवं अगले वर्ष यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था पहले से दुरुस्त रहे। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2024 को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा किए गए कार्यों की लगातार प्रशंसा हो रही है। यात्रा मार्ग एवं यात्रा को सुगम एवं सफल बनाने के लिए इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा किए...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप वेयर हाउस में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा डबल लॉक, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य को चेक करते हुए संतुष्टि व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह व अन्य उपस्थित थे।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे। मार्चुला में सोमवार को हुए बस हादसे के कारण मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह आंकलन कर लिया जाए कि पर्वतीय क्षेत्रों में कहां अतिरिक्त बसें चलाने की आवश्यकता है। आवश्यकता के अनुसार नई गाड़िया खरीदकर उन क्षेत्रों में व्यवस्था की जाए। त्योहारों के दृष्टिगत भी जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की आवश्यकता प्रतीत होती है, वह व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिये थे कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाये जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का जबाब तलब किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा ...
Continue Readingतहसील दिवस में 36 शिकायतें दर्ज, मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण पौड़ी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय चाकीसेंण में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में लिखित व मौखिक रूप से 36 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया व अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को प्रेषित की गई है। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें पेयजल, सड़क, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की रही। इस दौरान शिकायतकर्ता दिलीप सिंह ने दिव्यांग पेंशन लगवाने, विजय सिंह राणा ने एनएच धुमाकोट द्वारा मुआवजा नहीं दिए जाने, दीवान सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगरी में अध्यापकों की कमी, हरिलाल ने प्रधानमंत्री आवास से संबंधित, बरतोली ग्राम वासियों ने कांडा- बरतोली मोटर मार्ग के विस्तारीकरण, रिकेश्वरी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन लगाए जाने ...
Continue Reading
