प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर समर्पित किया जाना, उनके महान विचारों, सामाजिक चेतना और मानवता के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है। संत रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर लिया गया यह निर्णय न केवल अत्यंत सराहनीय है, बल्कि सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समानता, करुणा, सेवा और मानव मात्र के सम्मान का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भेदभाव, ऊँच-नीच और असमानता के विरुद्...
Continue ReadingCategory: Slider
एचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पतालः रीना जोशी - एबीडीएम की मिशन निदेशक ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए निर्देश राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की स्टेट मिशन निदेशक रीना जोशी IAS ने एबीडीएम के गवर्मेंट हास्पिटल इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) लागू करने, तथा प्रत्येक जनपद में एबीडीएम का एक मॉडल अस्पताल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी सीएचसी व पीएचसी को आयुष्मान योजना में इंपैनल कार्य भी प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों व एबीडीएम से जुड़े अन्य अधिकारियोें की वर्चुअल बैठक में मिशन निदेशक रीना जोशी ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में एचआईएमएस को मिशन मोड में लागू किया जाना ह...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक...
Continue Readingजनपद में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा सुलभ, सुरक्षित और त्वरित स्वास्थ्य सेवा होगी उपलब्ध, निकटस्थ केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी का फोकस पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य संसाधनों के युक्तिसंगत उपयोग पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि आमजन को उनके घर के निकटस्थ केंद्रों में अधिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 108 एंबुलेंस सेवाओं के साथ साथ विभागीय एंबुलेंस निःशुल्क भेजी जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य परिवहन व्यवस्था को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए कि एंबुलेंस की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित हो। उन्होंने एम्बुलेंसों के लिए मानक संचालन प्रक्रि...
Continue Readingदेहरादून 28 जनवरी,2026(सू.वि) प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती ग्राम चिल्हाड में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1041 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। एसडीएम ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से लोगों को शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण करने का प्रयास हो रहा है। एसडीएम ने कहा कि शिविरों में लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर निर्गत किए जा रहे हैं ताकि लोगों को तहसील एवं जिला मुख्यालय के चक्कर न लग
Continue Reading
