देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय एवं राज्य महत्व की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों का आपसी समन्वय से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के सर्वेक्षण एवं क्रियान्वयन के दौरान यह विशेष ध्यान रखा जाए कि वन संपदा को न्यूनतम क्षति पहुंचे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण आवश्यक है, उनके लिए प्रतिपूरक वनीकरण (कम्पेन्सेटरी अफॉरेस्टेशन) हेतु सीए भूमि का समयबद्ध चिन्हीकरण किया जाए, जिससे परियोजनाओं को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। बैठक में अवगत कराया गया कि आशारोड़ी से झाझरा-मसूरी हाईवे परियोजना के लिए लगभग 110 हेक्टेयर सीए भूमि की आवश्यकता है।
Continue ReadingCategory: Slider
1.77 करोड़ से बनेगा महाविद्यालय का खेल मैदान: कैबिनेट मंत्री पौड़ी: कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ धन सिंह रावत ने थलीसैंण क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, खेल और धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। अपने तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने 1.09 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग के 1.25 किलोमीटर डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने उफरैंखाल-घण्डियाल म...
Continue Readingदेहरादून, प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में ‘विकसित भारत@2047’ मुहिम चलाई जायेगी। इस अभियान के तहत सभी विश्वविद्यालयों में अलग-अलग थीम पर 5-5 सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। जिनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्य के मंत्रीगण, स्थानीय सांसद, विधायक व पद्म पुरस्कारों से सम्मानित व्यक्ति प्रतिभाग करेंगे। इन सेमिनारों के सफल आयोजन को विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी खासी अहम है। इस बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों विशेषकर विश्वविद्यालयों में युवाओं को जोड़ने के लिय आगामी शैक्षणिक सत्र से ‘विकसित भारत@2047’ मुहिम शुरू की जायेगी। जिसके तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय में पृथक-पृथक विषयों पर 5-5 सेमिनार आयोजित किये जाये...
Continue Readingगोल्डन आवर में मदद से बच सकती है जान: नाज़िश कलीम जागरूकता शिविर में सड़क सुरक्षा नियमों और गुड सेमेरिटन कानून की दी जानकारी पौड़ी: सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा गोल्डन आवर होता है। इस दौरान घायल को त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने पर उसके जीवन को बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों से दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, प्राथमिक उपच...
Continue Readingस्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा पूरा: कैबिनेट मंत्री पौड़ी: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के पहले दिन श्रीनगर और खिर्सू क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया, वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की तथा खिर्सू क्षेत्र में सड़क परियोजना का लोकार्पण किया। श्रीनगर के बूथ संख्या-98 में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ सफाई कार्य किया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जुड़ा सतत अभियान बताते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद खिर्सू स्थित घंडियाल मंदिर परिसर में आयोजित वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। इस अ...
Continue Reading
