रूद्रप्रयागः जन सुविधाओं के और अधिक आसान बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समय समय पर कुछ नया करते रहते हैं। उनके द्वारा दी गई नई व्यवस्थाओं में अब एक अस्पताल में बने पर्चे पर मरीज दूसरे अस्पतालों में उपचार ले सकेंगे। राजकीय अस्पतालों में यह व्यवस्था कर दी गई है। इससे मरीज दूसरे अस्पतालों में पर्चा बनाने की लाइन में लगने से बच जाएंगे और पर्चे पर उनका पैसा भी खर्च नहीं होगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत रूद्रप्रयाग जनपद के भ्रमण पर हैं। यहां उन्होंनें स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। चिकित्सकों की आवास व्यवस्था के लिए मंत्री 10 करोड़ रुपए देने को कहा और सीएमओ को शीघ्र ही प्रस्ताव...
Continue ReadingCategory: Slider
नैनीताल। मिशन निदेशक NHM स्वाति एस. भदौरिया ने नैनीताल जनपद का दौरा किया। इस दौरान मिशन निदेशक ने कई अस्पतालों को औचक निरीक्षण कर अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का किया मूल्यांकन किया। नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाली पड़े पदों को एनएचएम के तहत शीघ्र भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मिशन निदेशक NHM स्वाति भदौरिया ने विभिन्न विभागों का दौरा किया, जिसमें अल्ट्रासाउंड, इमेरजेंसी, लैब, प्रसूति वार्ड, स्टोर व अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल रहे। मिशन निदेशक NHM द्वारा जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु व जिला चिकित्सालय में प्रसव को आ रही महिलाओं व आकस्मिक सेवाओं को बहेतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने व गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हीकरण...
Continue Readingध्यान रहे, उत्तराखंड में चटख धूप है, लू लग सकत देहरादूनः जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकारण देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में लू से बचाव हेतु त्वरित प्रतिवादन, सूचनाओं के आदान- प्रदान एवं आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु लू से बचाव सम्बन्धित प्रकाशन किया गया जिसके साथ- साथ सार्वजनिक स्थानों कचहरी परिसर देहरादून, रेलवे स्टेशन, डाकघर, बस अड्डे आदि पर स्टीकर/पोस्टर लगाये गये है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि लू से बचने हेतु सावधानियां बरतें तथा विशेषरूप से अपरान्ह 12 से 03 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें। लू से प्रभावित होने की स्थिति में त्वरित जीवन रक्षक घोल का सेवन करें तथा चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों व पालतू जानवरों को वाहन में न छोड़े। घर से निकलते समय आपातकालीन किट पानी की बोतल, छाता, टोपी, सर ढकने का ...
Continue Readingजोशीमठ तहसील अब ज्योतिर्मठ के नाम पर सीएम धामी ने की थी घोषणा देहरादून। चमोली जिले की जोशीमठ तहसील को अब उसके प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत वर्ष चमोली जिले के घाट में आयोजित कार्यक्रम में जोशीमठ का नाम का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ करने की घोषणा की थी। स्थानीय जनता लंबे समय से जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम दिए जाने की मांग कर रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी यह मांग प्रमुखता से उठाई गई। मुख्यमंत्री धामी ने इसे गंभीरता से लेते हए नाम परिवर्तन का फैसला लिया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेज दिया गया। अब केंद्र ने ज्योतिर्मठ तहसील के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के फैसले का स्थानीय जनता ने स्वागत किया है। मान्यता है कि 8वीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य इस क्षेत्र में आए थे।उन्होंने अमर कल्प वृक...
Continue Readingमुख्यंमत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को चारधाम प्रबंधन यात्रा प्राधिकरण के गठन हेतु कार्रवाई त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम में कैरिंग कैपेसिटी(धारण क्षमता) कैसे बढ़ाई जाए, इस पर भी कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र सिर्फ चारधामों तक सीमित नहीं होगा अपितु प्रदेश में समस्त प्रकार की यात्राओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उक्त प्राधिकरण के अंतर्गत आएगी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण गठन के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रदेश में बढ़ते धार्मिक व सामान्य पर्यटन के मद्देनजर हमारे पास एक ऐसी संस्था हो जो इन सब जिम्मेदारियों व तैयारियों का भलीभांति निर्वहन कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रध...
Continue Reading
