अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तरीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक’’ पौड़ी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। बैठक मंे बताया गया कि जनपद स्तर पर 21 जून को सुबह 6ः30 बजे जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया जायेग। कहा कि योग महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे। योग महोत्सव के सफल आयोजन हेतु उन्होंने खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 के0 एस0 नपच्याल, मुख्य...
Continue ReadingCategory: Slider
तकदीर बनाने वाले तूने कमी न की, किसको क्या मिला ये मुकद्दर की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। रक्षा, विदेश, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय भी भाजपा ने अपने पास ही रखा है। उत्तराखंड के अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। पूर्व के कुछ विभाग यथावत हैं जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं। मनसुख मांडविया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के साथ-साथ युवा कल्याण एवं खेल मिला है। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा, जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सर्बानंद सोनो...
Continue Reading10 जुलाई को पड़ेंगे वोट उत्तराखंड के हरिद्वार और चमोली जनपद में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा (चमोली) और मंगलौर विधानसभा (हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 14 जून को अधिसूचना जारी हो जाएगी। बता दें कि हरिद्वार जनपद की मंगलौर सीट से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है। वहीं बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। और बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। नामांकन की अंतिम तिथि - 21 जून नामांकन पत्रों की जांच - 24 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि - 26 जून विधानसभा उप चुनाव की तिथि - 10 जुलाई मतगणना की तिथि - 13 जुलाई
Continue Readingकुछ ही समय बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेने वाले है। जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी, जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी, चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अनुप्रिया पटेल समेत करीब पचास सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसी के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले देश के दूसरे पीएम बन जाएंगे। तैयारियों की बात करें तो दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है। नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। हालांकि यह अभी कनर्फम नहीं है कि वह समारोह में शामिल होंगे या नहीं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर्...
Continue Readingमुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड। उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 02 सितंबर, 2024 से होगी। पहले यह परीक्षा 20 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी। वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अभ्यर्थियों के अनुरोध को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार करते हुए उपरोक्त शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को दिनांक 02 सितंबर, 2024 से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
Continue Reading
