Slider

चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से चार धाम यात्रा के सुगम संचालन हेतु अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने सीधे कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग हेतु एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर शासन के उच्च अधिकारी एवं पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी यात्रा के बेहतर संचालन के लिए निरन्तर फील्ड में रहें। उन्होने कहा यदि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के धामों में पहुंचते हैं तो इसके लिए अब संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरो में सभी श्रद्धालुओं...

Continue Reading
Slider

तीर्थ यात्रियों द्वारा केदारनाथ धाम व पैदल रूट पर उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा

रुद्रप्रयाग, श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों द्वारा केदारनाथ धाम व पैदल रूट पर उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की जा रही है। मुंबई से केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे लूबी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वो गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम तक पैदल ट्रैक से आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पर दो-तीन सुविधाएं काफी बेहतर लगी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होने के साथ ही गरम पानी व साफ-सफाई की भी काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। कहा कि केदारनाथ धाम का मौसम काफी सुहावना है। साथ ही यहां के लोग के काफी मिलनसार हैं। उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की भी सराहना की। बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु सुशील ने बताया कि वो केदारनाथ के दर्शन करने के लिए अपने घर से ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार तक पहुंचे। इसके बाद बस स...

Continue Reading
Slider

आयुक्त गढ़वाल ने मीडिया सेंटर, सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी

आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सबसे अधिक ध्यान सुरक्षित यात्रा पर दिया जाए। यात्रियों को यदि किन्हीं स्थानों पर ठहराया जा रहा है, तो वहां पर उन्हें सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं की हर सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए एक सप्ताह से रूके लोगों को यात्रा पर भेजा जा रहा है। अभी चारों धामों में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि चारों धामों में साफ-सफाई की व्यवस्था उच्च कोटि की हो। इसक...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 और नर्सिंग अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 और नर्सिंग अधिकारी प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में मिली नियुक्ति हाई कोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने दी तैनाती देहरादून, सूबे के स्वास्थ्य विभाग को 37 नये नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। इन सभी नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय द्वारा निर्वाचन आयोग की अनुमति के उपरांत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय चिकित्सालयों में तैनाती दे दी है। इनमें से 34 नर्सिंग अधिकारियों को नैनीताल हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के निर्णय के क्रम में जबकि 3 नर्सिंग अधिकारियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य वांछित अभिलेखों की पुष्टि के उपरांत तैनाती दी गई। नये नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी साथ ही चिकित्सा इकाईयों में मरीजों के बेहतर उपचार एवं देखभाल भली-...

Continue Reading
Slider

वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ लेकिन अब वनाग्नि नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वानाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए फायर लाइन बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है तथा पूरे साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्...

Continue Reading