सीएम धामी द्वारा केंद्र में की गई प्रभावी पैरवी के सकारात्मक परिणाम आए सामने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत में सुविधा के साथ ही जनसामान्य की परेशानियो को किया जा सकेगा दूर राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का प्रकट किया आभार गृह मंत्रालय भारत सरकार, आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की दरों का पुनर्निर्धारण किए जाने पर राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्तर से प्रभावी पैरवी की गई जिसके फलस्वरूप सकारात्मक परिणाम सामने हैं। दरअसल, पूर्व में एसडीआरएफ की मदों में रिकवरी एवं पुनर्निर्माण के लिए मानक तय नहीं थे और दरें भी काफी कम थी। इसके चलते आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत में व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन व्यव...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव श्री महेश खंडेलवाल, श्री अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Continue Readingअस्पतालों में शीघ्र भरे जाएंगे टेक्नीशियनों व वार्ड ब्वॉय के पद: डॉ धन सिंह रावत अधिकारियों को दिये निर्देश, विभिन्न संवर्गों में कार्मिकों के करें पदोन्नति कहा, समय पर पूर्ण हो निर्माण कार्य, लायें तेजी देहरादून, सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये। बैठक में डॉ रावत ने राजकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में तकनीकी संवर्ग के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जन्होने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिये दक्ष टेक्नीशियन स्टाफ का होना आवश्यक है। इसके लिये अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे, ई.सी.जी.,...
Continue Readingदेहरादून, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून वीरेंद्र प्रसाद भट्ट ने अवगत कराया है कि गढ़वाल एवं कुमाऊ के भूतपूर्व सैनिकों/ सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस/अर्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 26 अगस्त 2024 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 20 अगस्त 2024 से 24 अगस्त 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास हाथीबड़कला देहरादून में किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थिया का चयन सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास मार्ग देहरादून में 25 अगस्त 2024 तक मैजना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण के लिए आयु 17) से 21 वर्ष शैक्षिक योग्यता मैट्...
Continue Readingदेहरादून सचिव /सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगत कराया है कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा मा० जिला न्यायाधीश, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के दिशा-निर्देशन में आगामी 14.09.2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05:00 बजे तक जनपद देहरादून के समस्त न्यायालयों एवं बाह्य न्यायालयों ऋषिकेश, डोईवाला, मसूरी, विकासनगर, चकराता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फौजदारी के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बंधित वाद, सिविल वाद, धन वसूली वाद, चैक बाउंस मामले, वैवाहिक संबंधों पर आधारित मामलें तथा अन्य कई प्रकृति के वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। अतः वे सभी व्यक्ति, जिनके वाद जिला देहरादून के किसी भी न्यायालय में लंबित है, वे 13 सितम्बर ...
Continue Reading
