नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के तत्वाधान में हुआ सूचना का अधिकार: वर्तमान परिदृश्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने दी आर.टी.आई. से संबंधित बिन्दुओं पर स्पष्टता विभिन्न पक्षों द्वारा प्राप्त सुझावों-शिकायतों को अधिनियम को प्रभावी बनने में किया जायेगा उपयोग- आयुक्त जनपद पौड़ी में जिला पंचायत सभागार में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स पौड़ी इकाई के तत्वाधान में सूचना का अधिकार: वर्तमान परिदृश्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त मा. योगेश भट्ट तथा विशिष्ठ अतिथि जिला सूचना अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष योगेश भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, मीडिया व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की शिकायतों-सुझावों पर सुनवाई की गयी तथा वि...
Continue ReadingCategory: Slider
जनपद पौड़ी गढ़वाल के मनियास्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में अतिवृष्टि से एक घर की दीवार गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की मृत्यु हो गयी। जानकारी देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका ने बताया कि उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 81 वर्ष मकान के निचले तल में सो रही थी। इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिससे मलवे से दबकर महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान दिउसा रमेश चंद्र ने राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहंुचकर राजस्व उपनिरीक्षक व ग्रामीणों ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।
Continue Readingदेहरादून, श्री राम धर्मशाला, दीपलोक कॉलोनी, वार्ड संख्या-35, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ष्उत्तराखण्ड राज्य के सम्मानित नागरिकों-मतदाताओं के लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 विषयक ज्ञान, दृष्टिकोण और अभ्यास का अन्तिम चरण (End Line) सर्वेक्षण-2024 Focussed Group Discussion (FGD) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर निदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तराखण्ड पंकज नैथानी, द्वारा किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग प्रत्येक लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से पूर्व तथा बाद में एक सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें मतदाताओं से विभिन्न विषयों पर उनकी राय जानी जाती है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद में एक एफजीडी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें मतदाताओं से प्रत्यक्ष रूप से आमने-सामने होकर चयनित 08 बिन्दुओं...
Continue Readingविश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन देहरादून। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब और उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब में फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पत्रकारिता कर रहे विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रदर्शनी ‘नेचर एवं कल्चर’ पर आधारित थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्रा कोमल, द्वितीय स्थान पर तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र गौरव और तृतीय स्थान पर तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र अभिषेक ने सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि हरीश कोठारी ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किय...
Continue Readingएसडीआरएफ की मदों में रिकवरी एवं पुनर्निर्माण के पुनर्निधारण से लाभान्वित होगा उत्तराखंड सीएम धामी द्वारा केंद्र में की गई प्रभावी पैरवी के सकारात्मक परिणाम आए सामने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत में सुविधा के साथ ही जनसामान्य की परेशानियो को किया जा सकेगा दूर राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का प्रकट किया आभार गृह मंत्रालय भारत सरकार, आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की दरों का पुनर्निर्धारण किए जाने पर राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्तर से प्रभावी पैरवी की गई जिसके फलस्वरूप सकारात्मक परिणाम सामने हैं। दरअसल, पूर्व में एसडीआरएफ की मदों में रिकवरी एवं पुनर्निर्माण के लिए मानक तय नहीं थे और दरें भी काफी कम थी। इसके चलते आपदा से क्षत...
Continue Reading
