देहरादून सचिव /सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगत कराया है कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा मा० जिला न्यायाधीश, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के दिशा-निर्देशन में आगामी 14.09.2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05:00 बजे तक जनपद देहरादून के समस्त न्यायालयों एवं बाह्य न्यायालयों ऋषिकेश, डोईवाला, मसूरी, विकासनगर, चकराता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फौजदारी के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बंधित वाद, सिविल वाद, धन वसूली वाद, चैक बाउंस मामले, वैवाहिक संबंधों पर आधारित मामलें तथा अन्य कई प्रकृति के वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। अतः वे सभी व्यक्ति, जिनके वाद जिला देहरादून के किसी भी न्यायालय में लंबित है, वे 13 सितम्बर ...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार में आयोजित हुए रक्षा सूत्र कार्यक्रम, सांसद ने दोहराया संकल्प हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की पहल पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर समाज की हर मां.बहन की रक्षा का हम सभी संकल्प लें। स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला, भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा, गुरु मंडल आश्रम देवपुरा, शुभांरभ बैंक्विट हॉल ज्वालापुर, सैनी आश्रम ज्वालापुर और अनुराग पैलेस ज्वालापुर और स्वयंवर पैलेस कनखल निकट बुड्ढी माता मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में आई बहनों को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की रक्षाबन्धन के दिन राखी बाँधने की बहुत पुरानी परम्परा है। रक्षाबंधन एक रक्षा का रिश्ता होता है,जहाँ पर सभी बहन और भाई एक दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य का प...
Continue Readingख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एसडीजी इण्डेक्स के सम्बन्ध में समीक्षा की एसडीजी इण्डेक्स में उत्तराखण्ड का प्रथम स्थान बरकरार रहे तथा अपेक्षाकृत कम Performance वाले कुछ इंडिकेटर में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाए लोअर इंडिकेटर वाले क्षेत्रों से सम्बन्धित विभागों के नोडल सचिव नामित उत्तराखण्ड का एसडीजी इण्डेक्स में प्रथम स्थान बरकरार रखने तथा अपेक्षाकृत कम Performance वाले कुछ इंडिकेटर में सुधार के लिए विशेष कार्य करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने लोअर इंडिकेटर वाले क्षेत्रों से सम्बन्धित विभागों के नोडल सचिव नामित करते हुए 15 दिन में समीक्षा के निर्देश दिए हैं। जीरो हंगर तथा विशेषरूप से महिलाओं व बच्चों में कुपोषण हटाने के लक्ष्य में सुधार के दृष्टिगत सीएस ने पीडीएस के माध्यम से दालों की आपूर्ति की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंन...
Continue Readingमहिलाओं के सशक्तिकरण की चाबी बनी "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" 10 माह में स्वयं सहायता समूहों ने योजना के माध्यम से किया ₹318.98 लाख का कारोबार उत्तराखंड में शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रदेश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में प्रदेश की करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। बीते एक वर्ष में योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने संपूर्ण प्रदेश में ₹318.98 लाख का कारोबार किया है। बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। इसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाती है...
Continue Readingदेहरारदूनः राजधानी समेत सभी क्षेत्रों में 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सरकारी कार्यालयों से लेकर अर्द्धसरकारी, निजी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सभी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस चौहान, उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की धू...
Continue Reading
