मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में परिवार पहचान पत्र की ईएफसी सम्पन्न मुख्य सचिव ने दिए डाटा सिक्योरिटी के निर्देश सीएस ने नियोजन विभाग को परिवार पहचान पत्र प्रोजेक्ट के वेंडर चयन के लिए एक माह की टाइमलाइन दी मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट के बजट को अनुमोदन दिया। मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग को परिवार पहचान प्रोजेक्ट के वेंडर चयन के लिए एक माह की टाइमलाइन दी है | उन्होंने इस संबंध में डाटा सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सीएम कॉन्क्लेव का एक महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदु है। राज्य में कल्याणकारी योजनाओं /कल्याणकारी वितरण प्रणाली के परिदृश्य के सन्दर्भ में उत्तराखंड सरकार, अपने नियोजन विभाग के माध्यम...
Continue ReadingCategory: Slider
स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का होगा गठनः डॉ. धन सिंह रावत विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के दिये निर्देश कहा, राज्य में टीबी उन्मूलन को चलाया जायेगा घर-घर जांच अभियान देहरादून, सूबे में शीघ्र ही नेशनल कामिशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट के तहत स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर राज्य कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसके गठन के उपरांत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नेशनल कामिशन फॉर एलाइड एंड हेल...
Continue Readingशिक्षा विभाग में शैक्षणिक संवर्ग का होगा त्रिस्तरीय ढांचाः डॉ. धन सिंह रावत विभगाय मंत्री ने दिये निर्देश, शासन को शीघ्र उपलब्ध कराये प्रस्ताव कहा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, एससीईआरटी का बनेगा नया ढांचा देहरादून, प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत शैक्षणिक संवर्ग का नया त्रि-स्तरीय ढांचा बनाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही एससीईआरटी का नया ढांचा बनाने व अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय स्थित राज्य परियोजना कार्यलय समग्र शिक्षा के सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्हो...
Continue Readingप्रेस क्लब में शोक सभा, दिवंगत विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में क्लब अध्यक्ष अजय राणा की दिवंगत बड़ी बहन व केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के लिए शोक सभा आयोजित की गई। शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। प्रेस क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिवंगत विधायक की नेतृत्व क्षमता व जनहितों के प्रति उनकी निष्ठा पर विचार रखे। वरिष्ठ सदस्य डीएस कुंवर ने कहा कि विधायक जी का जाना उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शोक सभा में क्लब संप्रेक्षक मनोज जयाड़ा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद पुंडीर, मंगेश कुमार, क्लब सदस्य एसपी उनियाल, राजकिशोर तिवारी, आशीष उनियाल, शुरवीर भंडारी, शिव पैन्यूली, राजेश बहुगुणा, शहजाद अली, अमित शर्मा, अमित गोदियाल के साथ ही कई सदस्य मौजूद रहे।
Continue Readingमंत्रिमण्डल बैठक दिनांक 18 जुलाई, 2024 को 4:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कक्ष संख्या-407 (चतुर्थ तल),देहरादून में होगी|
Continue Reading
