Sliderउत्तराखंड

मुख्य सचिव ने परिवार पहचान प्रोजेक्ट के वेंडर चयन के लिए एक माह की टाइमलाइन दी

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में परिवार पहचान पत्र की ईएफसी सम्पन्न मुख्य सचिव ने दिए डाटा सिक्योरिटी के निर्देश सीएस ने नियोजन विभाग को परिवार पहचान पत्र प्रोजेक्ट के वेंडर चयन के लिए एक माह की टाइमलाइन दी मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट के बजट को अनुमोदन दिया। मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग को परिवार पहचान प्रोजेक्ट के वेंडर चयन के लिए एक माह की टाइमलाइन दी है | उन्होंने इस संबंध में डाटा सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सीएम कॉन्क्लेव का एक महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदु है। राज्य में कल्याणकारी योजनाओं /कल्याणकारी वितरण प्रणाली के परिदृश्य के सन्दर्भ में उत्तराखंड सरकार, अपने नियोजन विभाग के माध्यम...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कृषि, मत्स्य पालन, हॉर्टीकल्चर, डेरी से सम्बन्धित स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत चयनित किए जाने वाले ऐसे अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फण्ड ( एआईएफ ) को वरीयता देने के निर्देश दिए हैं जिनके माध्यम से उत्तराखण्ड की आर्थिकी पर ठोस सकारात्मक प्रभाव दिखे तथा राज्य में रोजगार सृजन, तकनीकी सांझेदारी तथा पूंजीगत निवेश को प्रोत्साहन मिले। सीएस ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखण्ड स्टार्टअप पॉलिसी 2023 की थीम पर चलने वाले अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फण्ड को ही निवेश हेतु चयनित किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फण्ड को प्राथमिकता दी जाए जो राज्य के मुख्य फोकस सेक्टर तथा उभरती हुई तकनीक में निवेश में रूचि रखते हो। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 200 करोड़ के उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं...

Continue Reading
Slider

स्किल बढाये जाने हेतु कौशल विकास में प्रशिक्षण कार्यक्रम

देहरादून: राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी की अध्यक्षता में मंथन सभागार में विभागीय कार्य योजना, विशेष प्रोजेक्ट, गत वर्ष की जिला योजना आदि की समीक्षा बैठक आहूत हुई। मा0 उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्व आंकड़ो को दृष्टिगत रखते हुए विभागों का आंकड़ा रेखीय विभागों को एक ही प्लेटफार्म पर दिखे इस कार्ययोजना पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनपदों की आर्थिक स्थिति बढाने के लिए प्रभावी योजनाओं/नीति पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। माननीय उपाध्यक्ष ने विभागवार योजना की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी विभागीय अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन की चुनौती धरातल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन की महत्पूर्ण भूमिका होती है, इसके लिए जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों का योजनाओं के ...

Continue Reading
Slider

राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर प्रबंधन समिति की बैठक

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। 2023-24 वर्ष के लिए अनुमोदित धनराशि 2 करोड़ 90 लाख अनुमोदित की गई थी तथा इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3 करोड़ 25 लाख का बजट पेश किया गया। जिसे जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए और अस्पताल के उपकरणों पर विशेष ध्यान दें। जिससे लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जिन शौचालयों का सुधारीकरण होना है उन्हें समय पर ठीक करें और वहाँ नियमित रूप से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता का भोजन दें। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकि...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभ परीक्षा 2024

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 14 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभ परीक्षा 2024 के सफल एवं शुचितापूर्ण आयोजन हेतु सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये अगर कोई परीक्षा के दौरान नकल करते या अनुचित साधन का उपयोग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी जिला मजिस्ट्रेट सभी केंद्र पर्यवेक्षकों/स्कूलों या कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक लें, उन्हें नकल विरोधी अधिनियम के बारे में बताएं और संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षण के लिए स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करें - मुख्य सचिव मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि 14 जुलाई 2024 को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/...

Continue Reading